दिशा ने शेयर किया वीडियो
इसके अवाला दिशा ने अपनी सोनोग्राफी का वीडियो भी शेयर किया है। अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'मम्मी डैडी टू बी एंड द बेबी की ओर से हैलो!' जैसे ही उन्होंने यह गुड न्यूज शेयर की फैंस ने शुभकामनाओं की बौछार कर दी। मौनी रॉय ने कपल को बधाई देते हुए लिखा, बधाई हो' बिग बॉस 14 का हिस्सा रह चुकीं एली गोनी ने कहा, “माशाअल्लाह ।” वरुण सूद, अनीता हसनंदानी, भारती सिंह और अन्य लोगों ने जोड़े को बधाई दी।
बिग बॉस के घर में किया प्रपोज
बता दें कि राहुल ने दिशा को बर्थडे सरप्राइज के तौर पर बिग बॉस 14 में प्रपोज किया था। दिशा ने उन्हें जवाब भी भेजा और वैलेंटाइन डे पर शो में उनसे मिलने भी गईं। दोनों कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले थे और जल्द ही दोनों के बीच करीबी रिश्ता बन गया। दिशा ने 2019 में राहुल वैद्य के एकल "याद तेरी" के संगीत वीडियो में भी अभिनय किया था।
Spider-Man Across the Spider Verse: मेरे पिता ही हैं मेरे सुपरहीरो, क्रिकेट में विराट कोहली जैसा कोई नहीं
नकुल मेहता- दिशा परमार
- फोटो : social media
दिशा के लिए लकी साबित हुए राहुल
दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधने के बाद, दिशा ने 'बड़े अच्छे लगते हैं' का श्रेय उन्होंने राहुल को दिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "मैं उसे कहती रहती हूं कि जैसे ही हमारी शादी हुई, मुझे यह शो मिल गया। तो तुम मेरे लिए बहुत भाग्यशाली हो। मुझे लगता है कि उनकी वजह से ही मैं अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस बना पा रही हूं। वह बहुत सहायक रहा है।'
यह भी पढ़ें- Vatsal Sheth : 'तितली' में दिग्गज अभिनेता वत्सल सेठ की एंट्री, कैमियो को लेकर उत्साहित हैं एक्टर