संगीता बिजलानी से जमकर किया मजाक
इसके बाद कपिल संगीता बिजलानी की खिंचाई करने से भी बाज नहीं आते हैं। उन्होंने मजाक में कहा कि संगीता की कई फिल्मों में अपराध जैसे टाइटल हैं जैसे कातिल, जुर्म, हथियार। इसके बाद कपिल ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें यकीन है कि फिल्म की स्क्रिप्ट राइटर ने लिखी है या फिर जेल से छूटे हुए क्रिमिनल्स ने। इसके बाद वहां बैठे सभी लोग ठहाका मार के हंसने लगते हैं।
वर्षा की भी खींची टांग
इसके बाद प्रोमो में कृष्णा अभिषेक जितेंद्र के अवतार में एंट्री लेते हैं। वह प्यार का तोहफा पर डांस करते हुए एंट्री लेते हैं। इसके बाद वह वर्षा से सवाल करते हैं कि उन्होंने 2000 में शादी कर ली थी, जबकि मेरे पोते के मुंडन में पांच लाख का खर्चा आया। बता दें कि वर्षा ने 2000 रुपये में नहीं बल्कि साल 2000 में शादी की थी।