तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ये आखिर हो क्या रहा है? आप भी यही सोच रहे होंगे न क्योंकि बबीता ने अय्यर से तलाक ले लिया है। जिसकी कभी उम्मीद भी नहीं की था वो हो गया है। अय्यर को किसी अनजान लड़की के साथ देखने के बाद बबीता ने अय्यर से अलग होने का फैसला किया और जेठालाल के घर जा कर रहने लगीं।
जेठालाल के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात भला क्या हो सकती थी। जेठालाल तो पहले से ही बबीता के बारे में ख्याली पुलाव पकाते रहते थे। लेकिन अब सीरियल में जो होने जा रहा है वो जेठालाल के लिए सपने का सच होने जैसा है।
सच होगा जेठालाल का सपना?
जाहिर है, जेठालाल का तो खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। वो शर्म से लाल-पीले हो जाएंगे जब उन्हें अहसास होगा कि बबीता उनके इतने करीब हैं।
लेकिन इससे पहले कि आप कुछ और सोचें, हम आपको बता दें कि ऐसा वाकई में नहीं होने जा रहा। जी हां, हमेशा की तरह ये भी जेठालाल का सपना ही है। दर्शक बाद में देखेंगे कि ये सपना देखते देखते जेठालाल बिस्तर से गिर पड़े और तब उन्हें अहसास हुआ कि वे नींद में थे।
यानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा हमेशा की तरह एक बार फिर आपको जोरदार ठहाके लगाने पर मजबूर करदेगा औऱ फिर जेठालाल का सपना, सपना ही रह जाएगा