फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल नहीं, 'नागिन' के वश में हैं दर्शक

Sat, 23 Apr 2016 02:25 PM IST
सुशांत एस मोहन/ बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल का भले ही खूब प्रचार हो रहा हो, महाराष्ट्र से मैच बाहर कराने की चर्चा हो, इतना तो तय है कि लोग इसे देख नहीं रहे। आईपीएल का यह सीजन कुछ ठंडा जा रहा है। खासकर टीवी दर्शकों से मिलने वाली भारी टीआरपी इस देशी क्रिकेट लीग को नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


लेकिन आईपीएल को नुकसान है तो किसी को फायदा भी है। आईपीएल के घाटे का फायदा 'नागिन' को हुआ है। क्रिकेट के कारण लंबे समय तक यह दूसरे पायदान पर था।

कलर्स का धारावाहिक 'नागिन' टीआरपी में अब पहले पायदान पर आ गया है जबकि दूसरे नंबर पर है 'ये है मोहब्बतें'।

एडल्ट लगने वाले शो को खूब देख रहे हैं लोग

जी टीवी के धारावाहिक 'कुमकुम भाग्य' को तीसरे नंबर पर खिसका कर 'ये है मोहब्बतें' दूसरे पायदान पर आ गया है। इस धारावाहिक में प्लेन हाईजैक के प्लॉट के जरिए रील लाइफ में सात सालों से एक दूसरे से दूर रहे लीड पेयर रमन और इशिता को मिलवाने की तैयारी की जा रही है।

रिएलिटी शो के मामले में इस वक्त एमटीवी का शो 'गर्ल्स ऑन टॉप' कमाल की रेटिंग बटोर रहा है। नाम से जरा एडल्ट लगने वाला यह शो युवाओं के लिए बनाया गया शो है। यह तीन लड़कियों की कहानी है जो युवा जिंदगी के मसलों जैसे प्यार, करियर, जिंदगी के मायनों से गुजर रही हैं।
विज्ञापन

सबकी नींद उड़ा सकते हैं कपिल शर्मा

इस हफ्ते चर्चा रहेगी एक और शो की। इसे सोनी टीवी लांच कर रहा है। टीवी के सुपरहिट सितारे कपिल शर्मा इसके जरिए वापसी कर रहे हैं। कपिल के शो का सोनी ने जबरदस्त प्रमोशन किया है और 23 तारीख को इस शो का पहला एपिसोड आएगा।

हालांकि टीआरपी में इसका असर कुछ देर बाद ही नजर आएगा लेकिन ये शो बाकी धारावाहिकों की नींद उड़ा सकता है। (सभी तथ्य 'बार्क' द्वारा उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित, 'बार्क' टीआरपी एकत्रित करने वाली आधिकारिक एजेंसी है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें