फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव का ऐसा रियलिटी शो पहले नहीं देखा होगा, ये हीरोइन बनेगी जज

Wed, 02 Aug 2017 11:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
बाबा रामदेव
विज्ञापन
'बिग बॉस' से लेकर कॉमेडी तक हर तरह के रियलिटी शोज देख चुके लोगों के लिए बाबा रामदेव एक ऐसा रियलिटी शो ला रहे हैं जो टेलीविजन पर पहली बार दिखाया जाएगा। दरअसल, इस शो में कंटेस्टेंट्स से सिर्फ भजन सुने जाएंगे। 
विज्ञापन


भले ही इसे सिंगिंग रियलिटी शोज की अगली कड़ी कहा जा सकता है लेकिन सिर्फ भजन वाला कॉन्सेप्ट तो नया ही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को बताया जा रहा है कि बाबा रामदेव इस शो को जज करते हुए नजर आने वाले हैं। उनको शो में महागुरु की जगह दी जाएगी। 

 बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी इस शो में जज के तौर पर दिखेंगी। उनके साथ शेखर रविजानी और कनिका कपूर भी होंगे। शो का टाइटल है 'ओम शांति ओम'। 

इसके साथ ही आपको बता दें कि फिल्म 'दंगल' में आमिर खान  के भतीजे का रोल निभा चुके अपार शक्ति इस रियलिटी शो के होस्ट होंगे। लाइफ ओके पर जल्द शुरू होने वाले इस शो की ग्रैंड ओपनिंग के लिए रणवीर सिंह को स्पेशल गेस्ट के तौर पर बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें