अवनीत कौर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए भारत-न्यूजीलैंड के वीडियोज
अवनीत कौर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर व्हाइट रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस में वीडियो शेयर किया। दरअसल, यह सभी वीडियोज दुबई में हुए भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान के हैं। पहला वीडियो मैच ग्राउंड का है, जिसमें भारत-न्यूजीलैंड का मैच पिच साफ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के ऊपर अवनीत ने लिखा है मैच डे। दूसरा वीडियो स्टेडिम की एंट्री का है। तीसरे वीडियो में अवनीर क्लैप करती नजर आ रही हैं। उनकी खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है। अवनीत के इस तीसरे वीडियो पर लिखा है कैमरामैन को पता है उसकी ड्यूटी।
चौथा वीडियो सबसे खास
अवनीत कौर की इंस्टाग्राम स्टोरी पर चौथा वीडियो सबसे खास है, जिसमें अवनीत का अलिगेंट व्हाइट ऑफ शोल्डर ड्रेस में लुक बेहद खास नजर आ रहा है। इस लुक के साथ अवनीत ने ब्लैक सनग्लासेस पहने हुए हैं और कैमरे के सामने खुद को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। बाकी के दो और वीडियोज में अवनीत खुद को मोबाइल के कैमरे में खुद को निहारती नजर आ रही हैं।
अवनीत कौर का करियर
अवनीत कौर ने एक प्रतियोगी के रूप में डांस इंडिया डांस लील मास्टर्स के साथ अपना करियर शुरू किया था। अवनीत ने 'मेरी मां' के साथ अभिनय की शुरुआत की थी। अवनीत ने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के पांचवें सीजन में भाग लिया। 2012 में, वह सावित्री में युवा राजकुमारी दमयंती के रूप में नजर आईं। अवनीत ने टीवी के अलावा फिल्मों में भी अभिनय किया है। रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी में अवनीत ने मीरा की भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें:
Chhaava Box office collection: तीसरे रविवार छावा ने तोड़ा 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, जवान और बाहुबली को भी पछाड़ा