फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर बदमाशों ने किया हमला, कार के शीशें तोड़ किया लहूलुहान

Sat, 04 Aug 2018 05:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रुपाली गांगुली
विज्ञापन

मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर मुंबई के वर्सोवा में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। वह अपनी कार से कहीं जा रही थीं कि रास्ते में उन्हें बदमाशों ने घेर कर उन पर हमला बोल दिया। इस हमले में रुपाली को गंभीर चोटें आई हैं। हमले के कुछ देर बाद ही पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इन दोनों ने पहले रुपाली की कार रोकी और फिर उनके कार का शीशा तोड़ दिया। इसमें उन्हें गंभीर चोट आई। चोटिल रुपाली को पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी दी गई वह घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस की जांच में पता चला है कि इनमें से एक का नाम दहानू और दूसरे का परेल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें