फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashnoor Kaur: ‘हम वापस आ गए’, अशनूर कौर ने जैन इमाम संग शेयर किया वीडियो; फैंस ने दिया रिएक्शन

Wed, 06 Aug 2025 07:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सीरियल ‘सुमन इंदाैरी’ के लीड कपल सुमन और तीरथ यानी अशनूर कौर और जैन इमाम ने सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर फैंन दीवाने हो गए हैं। दाेनों को इस अंदाज में देखकर फैंस ने भी जमकर रिएक्शन दिए हैं। 
विज्ञापन
अशनूर कौर और जैन इमाम - फोटो : इंस्टाग्राम@ashnoorkaur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशनूर कौर और जैन इमाम की बॉन्डिंग जगजाहिर है। दोनों सीरियल ‘सुमन इंदौरी’ के सेट पर पर तो खूब मस्ती-मजाक के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका यही अंदाज देखने को मिला है। हाल ही में अशनूर कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो जैन इमाम के साथ पोस्ट किया है। 

शकीरा के गाने पर डांस करते दिखे अशनूर और जैन इमाम 

विज्ञापन

अशनूर कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें जैन और वह डांस करते नजर आ रहे हैं। शकीरा के हिट सॉन्ग ‘वाका वाका’ में दोनों थिरकते नजर आ रहे हैं। डांस करते हुए भी दोनों का मस्ती भरा अंदाज नजर आ रहा है। 




फैंस ने दिए प्यार भरे रिएक्शन 
अशूनर कौर और जैन इमाम के इस डांस वीडियो पर फैंस ने भी रिएक्शन दिया है। एक यूजर लिखती है, ‘अशनूर और जैन बेस्ट हैं, आइकॉनिक पेयर हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपकी यह रील तो किसी जादू के जैसे है।’ कई लोगों ने सीरियल ‘सुमन इंदौरी’ को मिस करने की बात की है। कुछ महीनों पहले ही यह सीरियल ऑफ एयर हुआ।  ये खबर भी पढ़ें: Kumkum Bhagya: क्या 11 साल बाद बंद होगा एकता कपूर का 'कुमकुम भाग्य', इस वजह से चैनल ने लिया यह फैसला 

क्या ये कमबैक का हिंट है 

विज्ञापन

जो वीडियो अशनूर कौन ने जैन इमाम के साथ शेयर किया है, उस पर ‘हम वापस आ गए’ लिखा है। क्या फैंस के लिए यह कोई हिंट है। क्या ‘सुमन इंदौरी’ का पार्ट 2 दर्शकों को देखने काे मिलेगा। इस बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें