फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पटियाला बेब्स' सीरियल की अभिनेत्री अशनूर कौर बोलीं, 'हर मसले पर मुखर होना चाहते हैं देश के युवा'

Sat, 21 Sep 2019 09:59 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ashnoor Kaur - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन
टेलीविजन पर इन दिनों सामाजिक बंधनों को तोड़ने और नए जमाने के नए रीति रिवीज बनाने की पहल चल रही है। ऐसे शोज को छोटे परदे पर कामयाबी भी खूब मिल रही हैं। इन्हीं में से एक शो है 'पटियाला बेब्स', जिसमें बेटी ने अपनी मां की शादी कराई है। इस बेटी का किरदार परदे पर निभा रही हैं अशनूर कौर।
विज्ञापन


“मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे 'पटियाला बेब्स' में मिनी की भूमिका निभाने का मौका मिला क्योंकि मुझे लगता है कि यह शो एक प्रगतिशील अवधारणा वाला शो है। यह शो दर्शकों को एक बड़ा सामाजिक संदेश भेजता है। धारावाहिक में बेब्स और हनुमान की शादी के माध्यम से हम समाज में ऐसी शादियों को स्वीकार्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं और ये बताना चाह रहे हैं कि शादी का टूटना जिंदगी का अंत नहीं होता है।

मैं मानती हूं कि हमारे शो और इसके प्रगतिशील कथानक से भारतीय समाज के पुराने रूढ़िवादों और पूर्वाग्रहों को चुनौती दी जा रही है। यह आज के समय की जरूरत है। समाज आज भी एक अकेली महिला को संदेह और तिरस्कार की नजर से देखता है। शो में अपनी मां की शादी के लिए मैंने इतनी रिसर्च और तैयारियां की है कि मैं अब एक वेडिंग प्लानर बन सकती हूं।
विज्ञापन


देश के युवा अब इतने संवेदनशील हैं कि उनकी हर स्थिति पर एक राय है, और वे इसके बारे में मुखर होना पसंद करते हैं। पटियाला बेब्स भी यही संदेश देता है। हमें सोशल मीडिया पर कई संदेश मिल रहे हैं जो हनुमान सिंह से शादी करने के बबीता के फैसले की सराहना कर रहे हैं।

लोग अक्सर मुझसे मेरे दूसरे प्रोजेक्ट्स के बारे में पूछते रहते हैं तो मेरा कहना है कि अब तक मेरा पूरा ध्यान पटियाला बेब्स पर है और मैं इस शो से बहुत कम समय निकाल पाती हूं। कुछ नई कहानियों पर बात जरूर चल रही है, पर अभी कुछ पक्का नहीं है।”
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें