फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arti Singh: आरती सिंह ने भाई और भाभी को दी शादी की 13वीं सालगिरह की बधाई, शेयर कीं तस्वीरें लिखा नोट

Fri, 25 Jul 2025 11:52 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Krushna Abhishek Kashmera Shah Happy Anniversary: आरती सिंह ने अपने भाई कृष्णा अभिषेक और भाभी कश्मीरा शाह को उनकी शादी की 13वीं सालगिरह की बधाई दी है। इस खास मौके पर आरती ने सोशल मीडिया हैंडल पर कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं और एक इमोशनल नोट भी लिखा।
 
विज्ञापन
कृष्णा अभिषेक,कश्मीरा शाह और आरती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@artisingh5
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की शादी की 13वीं सालगिरह है। इस खास दिन पर कृष्णा की बहन और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने अपने भाई और भाभी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कीं और साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा।
विज्ञापन

 

आरती का पोस्ट
आरती ने इंस्टाग्राम पर भाई कृष्णा अभिषेक और भाभी कश्मीरा शाह की कई शानदार तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'शादी के 13 साल और साथ में 19 साल। तमाम मुश्किलों के बावजूद आप दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े रहे... भाई और भाभी को शादी की सालगिरह मुबारक। भगवान आपको आशीर्वाद दें और हर बुरी नजर से बचाए। परिवार को एकजुट रखें। अभी कई साल बाकी हैं .. जय माता दी।'

 
विज्ञापन

कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह 
कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह एक प्रसिद्ध भारतीय टेलीविजन और फिल्म जोड़ी हैं। उन्होंने 2013 में शादी की थी। उनके दो जुड़वां बेटे हैं, जो सरोगेसी के माध्यम से पैदा हुए थे। कृष्णा अभिषेक एक अभिनेता होने के साथ ही कॉमेडियन भी हैं। कृष्णा ने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो में कई किरदारों को निभाकर लोगों को खूब हंसाया है। वहीं कश्मीरा शाह एक अभिनेत्री और फिल्म निर्माता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की प्रेम कहानी 2007 में फिल्म "और पप्पू पास हो गया" के सेट पर शुरू हुई थी। हाल ही में कृष्णा और कश्मीरा एक साथ कॉमेडी शो "लाफ्टर शेफ्स" में भी नजर आए।

यह भी पढ़ें: Tara Sutaria: तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'यह बहुत प्यारा..'..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें