सार
टीवी सीरियल की 28वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी हो चुकी है। इन बार टीआरपी लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। यह हफ्ता ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लिए लकी रहा, इनसे टॉप पर जगह बनाई है। जानिए, बाकी सीरियल्स को लिस्ट में कौन सी जगह मिली है।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'अनुपमा' और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
पिछले कुछ हफ्तों से टॉप पोजिशन पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ बना हुआ था लेकिन इस हफ्ते ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने मारी बाजी है। वहीं रुपाली गांगुली का पॉपुलर सीरियल तमाम ट्विस्ट के बावजूद पिछड़ रहा है। वह फिर से टॉप पोजिशन हासिल नहीं कर पा रहा है।
टीआरपी लिस्ट में ‘अनुपमा’ को मिली ये जगह
28वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने टॉप पोजिशन हासिल की है। इसकी टीआरपी 2.1 की रही है। वहीं रुपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ 2.1 की ही टीआरपी के साथ दूसरे नंबर है। सीरियल ‘अनुपमा’ में कई ट्विस्ट आ रहे हैं, मगर सीरियल पहले की तरह टॉप पोजिशन हासिल नहीं कर पा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें:
TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से पहले ये कॉमेडी सीरियल भी हुए खूब फेमस, 90's में रहे जबरदस्त हिट
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को मिला तीसरा स्थान
पिछले कुछ हफ्तों से सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीआरपी लिस्ट में टाॅप पर बना हुआ था। मगर इस हफ्ते यह टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। कुछ दिन पहले इस कॉमिक शो में हॉरर एंगल शामिल किया गया, जिसे दर्शकों को काफी पसंद किया था। यह सीरियल लगभग 17 साल से टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है। इस हफ्ते TMKOC की टीआरपी 2.1 रही है।
टॉप 5 में शामिल हुए ये सीरियल
जहां तक टॉप 5 में शामिल होने की बात है तो चौथे स्थान पर ‘उड़ने की आशा’ सीरियल रहा, इसकी टीआरपी 1.9 रही है। वहीं पांचवें नंबर पर ‘लाफ्टर शेफ 2’ ने जगह बनाई है। भारती सिंह इस शो को होस्ट करती हैं, इसकी टीआरपी 1.8 रही है।