फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: खली के साथ डांस कर रही हैं अर्शी खान, वीडियो हो रहा है वायरल

Wed, 29 Sep 2021 07:26 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री अर्शी खान मशहूर पहलवान द ग्रेट खली से कुश्ती की ट्रेनिंग ले रही हैं। वो अपनी ट्रेनिंग के वीडियो लगातार इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रही हैं, जहां उन्हें उनके फैंस की प्रतिक्रिया मिल रही है। अब अर्शी खान ने खली के साथ डांस करते हुए एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, हां हम फाइटर हैं।
विज्ञापन
अर्शी खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री अर्शी खान मशहूर पहलवान द ग्रेट खली से कुश्ती की ट्रेनिंग ले रही हैं। वो अपनी ट्रेनिंग के वीडियो लगातार इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रही हैं, जहां उन्हें उनके फैंस की प्रतिक्रिया मिल रही है। अब अर्शी खान ने खली के साथ डांस करते हुए एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, हां हम फाइटर हैं। इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन


अर्शी खान ने अपने कुश्ती लड़ने वाले वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। लेकिन, इस बार वो खली के साथ डांस कर रही हैं। अर्शी ने अपने 2 वीडियो सोशल मीडिया पर खली के साथ डांस करते हुए शेयर किए हैं। उन्होंने खली के साथ फोटो भी साझा की है। अर्शी, खली के साथ वीडियो में नेहा कक्कड़ के गाने 'कांटा लगा' पर थिरकती दिख रही हैं। अर्शी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि खली उनके दोस्त हैं और वो उनसे कुश्ती सीख रही हैं। उनका कहना था कि वो कुश्ती सीखने को लेकर काफी उत्साहित हैं। 
 
 

विज्ञापन

आपको बता दें कि अर्शी खान बिग बॉस 15 के नए सीजन को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इस शो की जंगल थीम से ताजगी आई है। वो आगामी फिल्म त्राहिमाम से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। अर्शी इससे पहले टेलीविजन धारावाहिक विश, इश्क में मरजावां और सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल में नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस' फेम अर्शी खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हालांकि, कई बार उनको ट्रोल का भी सामना करना पड़ता है। अर्शी ने गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा की पूजा करते हुए एक फोटो शेयर किया था, जिसकी तारीफ भी हुई थी  और उनको कट्टरपंथी लोगों का भी सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें