फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहसिन खान: क्या 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेता ने की शादी? नई पोस्ट ने बढ़ाई फैंस के दिलों धड़कन

Sun, 04 Oct 2026 07:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mohsin Khan: टीवी अभिनेता मोहसिन खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करके अपने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी है। उनके फैंस उन्हें इसके लिए बधाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
मोहसिन खान, तमन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@khan_mohsinkhan
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के पूर्व स्टार मोहसिन खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी मंगेतर तमन्ना के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसे लेकर फैंस अटकलें लगाने लगे हैं। पोस्ट में मोहसिन अपनी मंगेतर के साथ रिसेप्शन जैसे माहौल में रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा 'द डे माशाअल्लाह।' यह पोस्ट देखने के बाद फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या उन्होंने शादी कर ली है। हालांकि मोहसिन ने अपनी शादी की घोषणा नहीं की है। फिर भी फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
मोहसिन खान, तमन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@khan_mohsinkhan
पोस्ट में क्या है?
तस्वीर में मोहसिन खान अपनी मंगेतर तमन्ना के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं। वे सफेद ब्लेजर और काली पैंट में हैं। जबकि तमन्ना सुनहरे-भूरे रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीर में अपना चेहरा नहीं दिखाया है।

वायरल वीडियो: सेल्फी लेने के बाद फैन ने रचिता राम के साथ की ऐसी हरकत, भड़क गए सोशल मीडिया यूजर्स

विज्ञापन

3 of 5
मोहसिन खान, तमन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@khan_mohsinkhan
यूजर्स ने कहा 'मिस्टर एंड मिसेज खान'
  • मोहसिन खान की पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। 
  • कई लोगों को लगता है कि उन्होंने शादी कर ली है। 
  • यूजर्स ने मोहसिन और तमन्ना को 'मिस्टर एंड मिसेज खान' कहकर संबोधित किया है। 
  • एक यूजर ने लिखा, 'मुहसिन और तमन्ना, आपको बधाई। आप दोनों हमेशा खुश रहें। हमेशा का सफर अब शुरू होता है!नजर न लगे।' 
  • एक और यूजर ने कमेंट किया, 'बधाई हो, आप दोनों हमेशा ऐसे ही खुश रहें, आमीन सुम्मा आमीन।'



4 of 5
मोहसिन खान, तमन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@khan_mohsinkhan
मोहसिन ने की थी सगाई
इससे पहले, मुहसिन खान ने तमन्ना के साथ अपनी सगाई की शानदार तस्वीरें पोस्ट करके सगाई की घोषणा की थी। उन्होंने अपनी पार्टनर को भगवान का आशीर्वाद बताया था। उन्होंने लिखा, 'अल्लाहुम्मा बारिक। या अल्लाह, तो यह प्यारी, खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और संवेदनशील लड़की, जो हमेशा हंसती-मुस्कुराती और छेड़ती रहती है, उम्मीदें रखती और दुआएं करती है, हमेशा नाचती-गाती रहती है, मेरे लिए ऊपर वाले ने लिखी थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहसिन खान, तमन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@khan_mohsinkhan
मोहसिन का वर्कफ्रंट
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो मोहसिन खान ने 'निशा और उसके कजन्स', 'ड्रीम गर्ल– एक लड़की दीवानी सी', 'प्यार तूने क्या किया', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे कई टीवी शो में काम किया है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक गोयनका के रोल से उन्हें काफी शोहरत मिली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें