सुधांशु पांडे ने 2024 में सभी दर्शकों को तब चौंका दिया जब उन्होंने अनुपमा सीरियल छोड़ने का खुलासा किया था, इस शो में उन्होंने वनराज शाह की भूमिका निभाई थी। बहरहाल, सुधांशु ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बातचीत की।
विज्ञापन
सुधांशु का दो दशकों से अधिक का सफर
वैसे तो सुधांशु पांडे को टीवी जगत में काम करते हुए तकरीबन 20 साल से भी ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन उनका पहला डेली शो अनुपमा रहा। सुधांशु ने बताया कि टीवी शो अनुपमा में आने के बाद वह टेलीविजन को अपना घर मानने लगे।
एक वरदान की तरह रहा अनुपमा शो
सुधांशु की राय में अनुपमा सीरियल उनके लिए एक वरदान था। उन्होंने बताया कि जब चार साल पहले अनुपमा सीरियल का फिल्मांकन शुरू हुआ, तो उन्होंने तीन ओटीटी सीरीज को पूरा किया था। उस दौरान काठमांडू में, वह एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे, जब राजन शाही ने उन्हें फोन किया।
अनुपमा में सुधांशु का किरदार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुधांशु पांडे ने कहा, अनुपमा शो के उन लोगों के साथ रहना उनके लिए मजेदार रहा और शो ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया। हालांकि, आगे बढ़ने का मतलब है सब कुछ खोना। यह आपके दिमाग में भी होना चाहिए, क्योंकि आगे बढ़ते समय पीछे मुड़कर देखना कोई ऑप्शन नहीं होता। किसी भी अच्छे सीरियल को छोड़ना मानसिक पीड़ा की वजह बन सकता है। अनुपमा शो को फिल्माने में बिताया गया समय शानदार था। सुधांशु ने कहा कि इस शो के जरिए वह एक अभिनेता के रूप में चमक गए।
क्यों दी सोशल मीडिया पर अनुपमा छोड़ने के जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुधांशु ने सोशल मीडिया पर अनुपमा शो से बाहर निकलने की घोषणा इसलिए की क्योंकि उन्हें अपने दर्शकों के प्रति जिम्मेदारी महसूस हुई। सुधांशु उन लोगों को यह खबर देना चाहते थे, जो वनराज के बारे में जानने के लिए उत्सुक थे कि वह शो में नहीं दिखाई देंगे। अभिनेता की इच्छा थी कि जब ऐसा हो तो उन्हें झटका या दुख ना हो।
रुपाली गांगुली के साथ कैसा है सुधांशु का रिश्ता
सुधांशु ने कहा कि आप किसी कहानी पर भरोसा न करें क्योंकि उसका रीयल से कोई लेना-देना नहीं है। यह पूरे चार साल बिल्कुल अद्भुत रहे हैं। अनुपमा में अभिनय करना कुछ ऐसा है जिसे वह हमेशा संजो कर रखेंगे। रुपाली गांगुली के साथ सब कुछ ठीक है और कुछ समय पहले, वे बातचीत कर रहे थे। अब सब कुछ ठीक है।