फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dipika kakar: दीपिका कक्कड़ ने बीच में छोड़ा ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’, सोशल मीडिया पर क्यों हो रही हैं ट्रोल?

Sun, 02 Mar 2025 06:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कुछ दिन पहले ही टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने कुकिंग रियालिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ बीच में ही छोड़ दिया। इसकी वजह उन्होंने अपने हेल्थ इश्यूज को बताया। लेकिन सोशल मीडिया पर एक अलग ही कहानी सुनने को मिल रही है, वहां पर दीपिका को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम-@ms.dipika
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक लंबे गैप के बाद टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने छोटे पर्दे पर वापसी की। वह कुकिंग रियालिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आईं, अपने कुकिंग का टैलेंट भी दर्शकों को दिखाया। लेकिन अचानक कुछ दिन पहले ही दीपिका कक्कड़ ने कुकिंग रियालिटी शो छोड़ दिया। शो छोड़ने का जो कारण दीपिका ने बताया है, उस पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को भरोसा नहीं है। वह दीपिका को झूठ बोलकर शो छोड़ने के लिए ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन


शो छोड़ने के बाद भी ट्रोलिंग का शिकार 
पिछले दिनों टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने यह कहकर ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ शो बीच में छोड़ दिया कि उनके हाथों में काफी दर्द है और वह शो में आगे हिस्सा नहीं ले सकती हैं। शो से बाहर आने के बाद दीपिका अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ वैकेशन पर भी निकल गईं। साथ ही वह अपने बच्चे की भी अच्छी केयर करती दिखीं। ये सभी वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट हुए। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने दीपिका को ट्रोल किया कि वह झूठ बोलकर शो से बाहर आईं हैं। वह आसानी से हाथों में कैमरा उठा रही हैं और व्लॉगिंग कर रही हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Dipika Kakar: कुकिंग शो पर रो पड़ीं दीपिका कक्कड़, ट्रोल कर यूजर्स बोले- ड्रामा शुरू, 4 साल बाद कर रहीं कमबैक

पहले भी ट्रोल हुई हैं दीपिका कक्कड़
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो के दौरान भी दीपिका को ट्राेलिंग का शिकार होना पड़ा था। दरअसल, उन्होंने शो में रोते हुए खुद को होममेकर, होम कुक बताया और इसे अपनी पहचान का अहम हिस्सा माना। दीपिका का यह रोना-धोना देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्टिंग छोड़ क्रिएटर बन गईं 
दीपिका कक्कड़ टीवी सीरियल से ब्रेक लेने के बाद भी लाइमलाइट में बनी रही हैं। वह एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं। एक्ट्रेस का यह यूट्यूब चैनल काफी पॉपुलर है। वह इसमें अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी बात अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें