फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने इस वजह से पैपराजी को किया फोटो देने से इंकार, अब वीडियो वायरल...

Mon, 17 Jan 2022 02:00 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री रूपाली गांगुली को ‘अनुपमा’ सीरियल से घर-घर में प्रसिद्धि मिल रही है। दर्शक रूपाली गांगुली को सीरियल के किरदार के नाम से ही पुकारने लगे हैं। अब उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह पैपराजी को फोटो देने से इनकार कर रही हैं।
विज्ञापन
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री रूपाली गांगुली को ‘अनुपमा’ सीरियल से घर-घर में प्रसिद्धि मिल रही है। दर्शक रूपाली गांगुली को सीरियल के किरदार के नाम से ही पुकारने लगे हैं। अब उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह पैपराजी को फोटो देने से इनकार कर रही हैं। हालांकि, यह आपको अजीब लग सकता है कि हमेशा पैपराजी को फोटो देने के लिए तत्पर रहने वाली रूपाली गांगुली ने आखिर पैपराजी को तस्वीर देने से क्यों इंकार किया।

विज्ञापन


दरअसल, रूपाली गांगुली को एक सलून के बाहर स्पॉट किया गया था। वहां मौजूद पैपराजी उनकी फोटो और वीडियो लेने लगते हैं पर रूपाली उन्हें ऐसा करने से रोकती हैं। इसकी वजह यह थी कि उन्होंने अपने सिर के बालों पर तेल लग रखा था। अब उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर फैंस कई तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। इस  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पैपराजी को देखते ही रूपाली गांगुली पहले खुद का चेहरा छिपाने की कोशिश करती हैं और उसके बाद कहती हैं, "मैंने तेल लगाया है"। इस पर पैपराजी उनसे कहते हैं कि बस एक सेकेंड लगेगा फोटो लेने में, वह अच्छी दिख रही हैं।


 



लेकिन अभिनेत्री रूपाली गांगुली नहीं मानती और कहती हैं, ''मुझे बस 20 मिनट दो मैं आती हूं फिर। मैंने अपने बालों में तेल लगाया हुआ है।'' इसके बाद वह सलून में चली जाती हैं। उनके इस वीडियो को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जहां इस पर रूपाली के फैंस कमेंट कर रहे हैं। उनकी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा है, "आप अभी भी अच्छी लग रही हैं मेरी प्रिय...बालों पर तेल लगाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।"। कई यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि रूपाली गांगुली ने मास्क क्यों नहीं पहन रखा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें