सार
रुपाली गांगुली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक पैपराजी की शादी में शामिल हो रही हैं। इस मौके पर अभिनेत्री काफी खुश भी नजर आईं। आखिर इस शादी में वह क्यों पहुंची हैं, जानिए कारण?
रुपाली गांगुली सीरियल ‘अनुपमा’ में ऐसी महिला के किरदार में नजर आती हैं, जो हर किसी को खुश रखती है, सबका ख्याल रखती है, अपने वादे को निभाती है। ऐसा लगता है कि असल जिंदगी में भी रुपाली गांगुली के अंदर ये गुण शामिल हो चुके हैं। हाल ही में वह एक पैपराजी की शादी में नजर आईं।
जो वादा किया वो निभाया
पिछले दिनों भी एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक पैपराजी ने रुपाली गांगुली को कहा कि वह अपनी शादी में उनको बुलाना चाहता है। इस बात पर अभिनेत्री मुस्कुरा दी थी। अब एक नए वायरल वीडियो में रुपाली एक पैपराजी की शादी में दिख रही हैं। दुल्हा-दुल्हन की तरफ आगे बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
‘अनुपमा’ सीरियल की रुपाली ने साझा की एक लिस्ट, अभिनेत्री ने बताया क्या-क्या मन को भाता है?
लाल साड़ी में दिखी रुपाली
रुपाली गांगुली ने शादी में लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। वह स्टेज पर दुल्हा-दुल्हन को बधाई दे रही हैं। इस मौके पर शादी में शामिल हुए लोग भी रुपाली की फोटो खींच रहे हैं। रुपाली भी दुल्हा-दुल्हन के साथ फोटो पोज दे रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Manish Goel: सीरियल ‘अनुपमा’ में मनीष गोयल की दमदार एंट्री, पुराने किरदार अनुज से तुलना पर तोड़ी चुप्पी
टीआरपी चार्ट में टॉप पर सीरियल
रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ के बारे में बात करें तो 10वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में यह टॉप पर बना हुआ है। हाल ही में सीरियल में एक नए किरदार की भी एंट्री हुई है। इस नए किरदार को अभिनेता मनीष गोयल निभा रहे हैं। मनीष टीवी सीरियल की दुनिया में जाना-माना नाम हैं, चुनौतिपूर्ण किरदार करने के लिए वह जाने जाते हैं। वह सीरियल 'अनुपमा' का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं।