फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV : इंडस्ट्री में नहीं मिल रहा ‘अनुपमा’ फेम गौरव की वाइफ को काम, क्या पत्नी के लिए शो प्रोड्यूस करेंगे अनुज

Thu, 27 Apr 2023 02:00 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पॉपुलर शो 'अनुपमा' में 'अनुज' का किरदार निभाने वाले अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।
विज्ञापन
गौरव खन्ना,आकांक्षा चमोला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के पॉपुलर शो 'अनुपमा' में 'अनुज' का किरदार निभाने वाले अभिनेता गौरव खन्ना के चाहने वाली कमी नहीं है। एक्टर ने अपने दमदार एक्टिंग की बदौलत काफी सुर्खियां बटोरी हैं। गौरव की तरह उनकी वाइफ आकांक्षा चमोला भी एक जानी मानी अदाकारा हैं। आकांक्षा  ‘स्वरागिनी’, ‘लड्डू’, ‘गंगा यमुना’ और ‘भाग्यलक्ष्मी’ जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं, लेकिन एक्ट्रेस कई सालों से पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि लंबे समय से वो किसी शो में क्यों नहीं दिखाई दी हैं।

विज्ञापन

गौरव खन्ना,आकांक्षा चमोला - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी में वापसी करना चाहती हैं आकांक्षा 
आकांक्षा ने बताया कि एक्ट्रेस टीवी की दुनिया में फिर से वापसी करना चाहती हैं, लेकिन ऑडिशन में फेल हो जाने के चलते उन्हें काम नहीं मिल रहा है। एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वो कई सारे ऑडिशंस दे चुकी हैं, लेकिन लगता है कि लोगों को मेरा ऑडिशन पसंद नहीं आ रहा है।

गौरव खन्ना,आकांक्षा चमोला - फोटो : सोशल मीडिया

आकांक्षा के लिए शो प्रोड्यूस करेंगे गौरव?
उन्होंने आगे कहा कि मेरी फैंस से बस एक ही गुजारिश है कि वो गौरव पर ऐसे ही प्यार बरसाते रहे। आकांक्षा ने आगे यह भी कहा कि उनके पति यानी गौरव जल्द ही उनके लिए एक शो प्रोड्यूस करने वाले हैं, क्योंकि शायद कोई मुझे काम नहीं देना चाहता है। वहीं, इस बात पर सफाई देते हुए गौरव ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। मुझे लगता है कि वक्त से पहले और किस्मत से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता है।

विज्ञापन

गौरव खन्ना,आकांक्षा चमोला - फोटो : सोशल मीडिया

गौरव ने कही यह बड़ी बात 
हमारे जीवन में समय का बहुत जरूरी है और मैं ये अपने पर्सनल एक्सपीरियंस से कह रहा हूं। मैं इंडस्ट्री में लंबे समय से हूं और काम करने के कई अवसर मिले, लेकिन 'अनुपमा' के बाद रास्ते बदल गए। मुझे शो से बहुत प्यार मिला। उन्होंने आगे कहा कि मुझे यकीन है कि आकांक्षा के लिए भी ऐसा कुछ जरुर होगा बस इंतजार कर रहा होगा।

यह भी पढ़ें-  Vivek Agnihotri: 'सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं', विवेक ने गंभीर आरोपों साथ ठुकराया फिल्मफेयर नामांकन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें