फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rasik Dave Death: 'अनुपमा' फेम अल्पना बुच ने उठाया रसिक के आखिरी शब्दों से पर्दा,जाते-जाते पत्नी को दी ये सलाह

Sat, 30 Jul 2022 04:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में बा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अल्पना बुच ने रसिक दवे के आखिरी शब्दों का खुलासा किया है। बता दें कि अल्पना केतकी और रसिक दवे के परिवार की एक करीबी सदस्य हैं।  
विज्ञापन
अल्पना बुच, केतकी दवे, रसिक दवे - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के प्रसिद्ध पौराणिक सीरियल 'महाभारत' में अपने रोल के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता रसिक दवे का बीते दिन निधन हो गया था। हिंदी और गुजराती सीरियल्स और शोज के मशहूर अभिनेता रसिक दवे ने शुक्रवार रात 8 बजे मुंबई में किडनी फेल होने के बाद आखिरी सांस ली। इसके बाद से पूरी सिनेमा इंडस्ट्री में दुख की लहर दौड़ पड़ी है। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से हॉस्पिटल में अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। उनके निधन के बाद अब टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में बा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अल्पना बुच ने रसिक दवे के आखिरी शब्दों का खुलासा किया है। बता दें कि अल्पना केतकी और रसिक दवे के परिवार की एक करीबी सदस्य हैं।  

विज्ञापन

ये थे रसिक के आखिरी शब्द
इस समय टीवी की दुनिया पर राज कर रहे सीरियल 'अनुपमा' में खडूस सास का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अल्पना बुच ने केतकी और रसिक के बीच हुई बातचीत के बारे में बताया है। अल्पना ने बताया, 'केतकी इस समय एक गुजराती नाटक में काम कर रही हैं और रसिक ने मरने से पहले उनसे कहा था कि मेरे जाने के बाद भी तुम रुकोगी नहीं। तुम आगे जाकर इस नाटक में परफॉर्म करोगी।' दोनों पति पत्नी एक दूसरे के साथ कई सीरियल्स में काम कर चुके हैं और इतना ही नहीं ये दोनों साथ में एक नाटक कंपनी भी चलाते थे।

दोस्त हैं अल्पना और केतकी
केतकी और अल्पना एक-दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त हैं। दोनों कई विज्ञापनों और टीवी सीरियल्स में एक साथ काम कर चुकी हैं। इनके अलावा दोनों एक गुजराती थिएटर में भी एक साथ काम कर चुके हैं। गौरतलब है कि अल्पना और केतकी ने किसी नाटक में साथ काम नहीं किया था, लेकिन फिर भी दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं और दोनों के रिश्ते परिवार जैसे ही हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से बीमार थे रसिक
रसिक की सेहत के बारे में बात करते हुए अल्पना बुच ने बताया,'वह पिछले चार से पांच वर्षों से किड़नी की समस्या से झूज रहे थे। उनका लगातार डायलिसिस हो रहा था।  हालांकि उन्होंने बहुत बहादुरी से इस बीमारी का सामना किया और हमेशा खुश रहने की कोशिश करते थे।रसिक पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और गुरुवार को वह घर वापस आ गए थे।' अल्पना ने यह भी बताया कि केतकी बहुत बहादुर महिला हैं और अंतिम संस्कार के समय वह बहुत शांति से सब कुछ देख रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें