फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupamaa: अनुपमा पूरी करेगी देविका की अधूरी ख्वाहिशें, शुरू होगा दोस्ती का नया सफर

Mon, 29 Sep 2025 05:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupamaa Serial Update: सीरियल ‘अनुपमा’ में एक नया ट्रैक देखने को मिल रहा है। अनुपमा को जब दोस्त देविका के कैंसर के बारे में पता चलता है तो वह टूट जाती है। अब वह देविका की अधूरी ख्वाहिशों को पूरा करना चाहती है। जानिए, सीरियल ‘अनुपमा’ से जुड़ा अपडेट। 
 
विज्ञापन
सीरियल 'अनुपमा' - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुपाली गांगुली सीरियल ‘अनुपमा’ में लीड रोल निभाती हैं। सीरियल एक आम गृहिणी अनुपमा की कहानी है, जिसके रिश्तों और सपनों के ईद-गिर्द स्टोरी लाइन को बुना गया है। हाल ही में अनुपमा को अपनी दोस्त देविका के कैंसर से जूझने की बात पता चलती है। पहले वह इमोशनल होती है। लेकिन एक डायरी पढ़कर वह अपनी दोस्त के अधूरी ख्वाहिशों को पूरा करना चाहती है।

अनुपमा को मिली देविका की बकेट लिस्ट वाली डायरी

विज्ञापन

सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में अनुपमा को एक डायरी मिलती है, जो देविका की है। उसमें देविका ने अपनी बकेट लिस्ट यानी ख्वाहिशों को लिखा है। वह जिंदगी भर इन ख्वाहिशों को पूरा नहीं कर पाई। लेकिन अनुपमा अब इन ख्वाहिशों को पूरा करना चाहती है। कैंसर से जूझ रही अपनी दोस्त देविका को वह हर खुशी देना चाहती है।  

ये खबर भी पढ़ें: TRP Week 37: 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में हो रही कड़ी टक्कर, जानें किसने मारी बाजी 

देविका हुई इमोशनल 
जब अनुपमा सबके सामने देविका की बकेट लिस्ट पूरी करने की बात करती है तो देविका इमोशनल हो जाती है। अनुपमा कहती है, ‘देविका, मैं तेरी बकेट लिस्ट पूरी करूंगी। कोई प्लानिंग नहीं, कोई बुकिंग नहीं, बस ऐसी ही सफर पर निकल जाएंगे।’ इस काम में घर के कई सदस्य भी अनुपमा का साथ देंगे। 

विज्ञापन

 


फिर टीआरपी लिस्ट में टॉप पर 'अनुपमा'
इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में भी अनुपमा नंबर वन पर बना हुआ। अपने फैमिली ड्रामा के कारण ही यह टीआरपी चार्ट में अक्सर टॉप रहता है। इस सीरियल को टीवी पर टेलीकास्ट होते हुए पांच साल हो चुके हैं। सीरियल में अब तक कई लीप आ चुके हैं।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें