हर हफ्ते टीवी के सीरियल की टीआरपी में जबरदस्त घमासान होता है। साल के पांचवें हफ्ते में भी कुछ इसी तरह का मामला रहा। इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग लिस्ट आ गई है। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन का सीरियल लिस्ट में सबसे ऊपर है और किस सीरियल को सबसे कम रेटिंग मिली है।
अनुपमा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस सीरियल को मिला पहला स्थान
पांचवें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग लिस्ट में सीरियल 'अनुपमा' ने पहला मुकाम हासिल किया है। इस सीरियल की टीआरपी रेटिंग 2.2 है। इसमें रुपाली गांगुली लीड रोल में हैं। चौथे हफ्ते में ये सीरियल दूसरे स्थान पर था। तब इसकी रेटिंग 2.2 थी। रुपाली गांगुली ने अपने पति के साथ इसी हफ्ते अपनी शादी की सालगिरह मनाई है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2, नागिन 7
- फोटो : सोशल मीडिया
लिस्ट में दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन?
इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' है। इस हफ्ते इस सीरियल की रेटिंग 2.1 है। इस सीरियल में लीड रोल में स्मृति ईरानी हैं। चौथे हफ्ते की रेटिंग लिस्ट में यह सीरियल पहले स्थान पर था। इस हफ्ते तीसरे स्थान पर 'नागिन 7' है। पिछले हफ्ते भी यह सीरियल तीसरे स्थान पर था। इस हफ्ते इसकी टीआरपी रेटिंग 1.9 है। इस सीरियल में प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में हैं।
तुम से तुम तक, वसुधा
- फोटो : सोशल मीडिया
इन सीरियल्स को मिला चौथा और पांचवां स्थान
पांचवें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग लिस्ट में चौथे स्थान पर सीरियल 'वसुधा' है। इसकी टीआरपी रेटिंग 1.9 है। इसमें प्रिया ठाकुर और अभिषेक शर्मा लीड रोल में हैं। लिस्ट में पांचवां स्थान सीरियल 'तुम से तुम तक' को मिला है। इस शो की रेटिंग 1.8 है। इसमें निहारिका चौकसे और शरद केलकर अहम किरदारों में हैं।