'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' कास्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या दूसरे पार्ट में लौट रही हैं अपरा मेहता?
वायरल तस्वीरों के आधार पर अगर आप सोच रहे हैं कि अपरा मेहता सीरियल में वापसी करेंगी तो बता दें कि ऐसी कोई खबर नहीं है। यह तस्वीरें शो की कास्ट की हालिया री-यूनियन की है। यह झलकियां 'क्योंकि...' में तुलसी की बेटी शोभा बनीं एक्ट्रेस रितु चौधरी ने शेयर की हैं। हाल ही में शो की स्टारकास्ट ने मिलकर मस्ती की। इन फोटोज में कई पुराने सितारे भी दिखे। अपरा मेहता ने भी इस दौरान शिरकत की।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' कास्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
रितु चौधरी ने स्मृति ईरानी को कहा शुक्रिया
फोटोज शेयर करते हुए रितु ने कैप्शन लिखा है, 'कुछ रिश्ते समय, दूरी और स्पेस की सीमाओं को पार कर जाते हैं। ये वही रिश्ते हैं, जो हम सब के होने के ताने-बाने में बुने हुए हैं। यह सिर्फ कुछ काम से जुड़े रिश्ते नहीं हैं, बल्कि जो हम सबने साथ मिलकर किया, बल्कि हम सबके लिए एक असली इमोशन दिखाता है। और, एक इमोशन इसलिए, क्योंकि इतने खूबसूरत लोग एक साथ आकर जादू कर रहे थे। आप लोगों का शुक्रिया। रितु ने आगे तुलसी (अभिनेत्री स्मृति ईरानी) का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा है, 'आपके प्यार का जवाब नहीं। इतनी खूबसूरत शाम के लिए शुक्रिया'। इस पर स्मृति ईरानी ने कमेंट बॉक्स में रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
- फोटो : अमर उजाला
बर्बादी की कगार पर विरानी परिवार
अपरा मेहता के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों अपने सीरियल 'प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी' को लेकर चर्चा में हैं। बात करें 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की तो फिलहाल इस सीरियल में देखा जा रहा है कि शांति निकेतन मुसीबतों से घिरा है। नोयना की वजह से तुलसी और मिहिर में दूरिया आ गई हैं। विरानी परिवार का बिजनेस बर्बाद होने की कगार पर है। इस बीच मिहिर विरानी एक बड़े हादसे का शिकार हो गया है।