फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupamaa: अनुपमा-अनुज के बीच पहली बार दिखा रोमांस, एपिसोड में किस करते नजर आया कपल

Mon, 09 Jan 2023 01:00 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एपिसोड में अनुपमा और अनुज के बीच काफी रोमांटिक सीन दिखाए गए हैं। कपल को सीरियल में पहली बार इंटीमेट होते हुए दिखाया गया है। इसके साथ ही दोनों के बीच किस भी देखने को मिलेगी। अनुपमा और अनुज दोनों एक दूसरे के साथ प्यार भरे पल बिताते हुए दिखाई देंगे। 
विज्ञापन
Anupamaa - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन सीरियल अनुपमा इन दिनों खूब चर्चा में है। शो की लीड अभिनेत्री अनुपमा और अनुज के बीच प्यार बढ़ रहा है। फैंस को जिस पल का लंबे समय से इंतजार था, वो आखिरकार सीरियल में आ ही गया। दरअसल, सीरियल में अनुपमा और अनुज के बीच रोमांस दिखाया गया है। उनके बीच की केमिस्ट्री को सीरियल में दिखाया गया है। अनुपमा और अनुज के बीच रोमांटिक सीन की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

विज्ञापन

Anupamaa - फोटो : social media
अनुपमा अनुज के बीच पहली बार दिखाया गया रोमांस
सीरियल में काफी लंबे समय से अनुपमा और अनुज के बीच मनमुटाव चल रहा था। साथ ही परिवार में परेशानी होने के कारण अनुपमा और अनुज के बीच भी नोकझोंक हो रही थी। इन सभी चीजों को भूलकर आगे बढ़ने के लिए अनुपमा ने अनुज के लिए एक रोमांटिक सरप्राइज प्लान किया। अनुपमा अपने रिश्ते को वापस से एक नए सिरे से शुरू करने के लिए कई कोशिशें करती हुई नजर आती है। एपिसोड में अनुपमा और अनुज के बीच काफी रोमांटिक सीन दिखाए गए हैं। कपल को सीरियल में पहली बार इंटीमेट होते हुए दिखाया गया है। इसके साथ ही दोनों के बीच किस भी देखने को मिलेगी। अनुपमा और अनुज दोनों एक दूसरे के साथ प्यार भरे पल बिताते हुए दिखाई देंगे। 

ये भी पढ़े-Salman Khan: सलमान खान की वजह से अटकी हुई है उनके एक फैन की शादी? जानिए पूरा किस्सा

Anupamaa - फोटो : social media
शो ट्विटर पर कर रहा है ट्रेंड
वहीं, फैंस भी उनके बीच प्यार और रोमांस देख कर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। कपल के बीच प्यार देख फैंस लगातार कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें से एक फैन ने लिखा-अनुपमा में अभी तक का बेस्ट मोमेंट।दूसरे यूजर ने लिखा- अनुपमा बहुत प्यारी है। फैंस इसी तरह से प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। । कपल के बीच रोमांस के चलते शो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। 

ये भी पढ़े-Bigg Boss Marathi 4: ‘भाकरवड़ी’ फेम अक्षय केलकर ने जीता ‘बिग बॉस मराठी’ का खिताब, एंग्री यंग मैन बन जीता दिल
विज्ञापन

Anupamaa - फोटो : social media
अनुपमा है दर्शकों की पहली पसंद
कपल के बीच रोमांस देख फैंस भी बेहद खुश हैं और लोगों का मानना है कि उनके बीच सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा। अनुपमा और अनुज के बीच रोमांस से सीरियल की टीआरपी को भी काफी फायदा पहुंचेगा। अनुपमा सीरियल  शुरू होने से लेकर अभी तक दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें