टीवी पर कई एक्टर्स देखे होंगे जो अपने दृश्यों में वास्तविकता लाने के लिए एक कदम आगे जाकर परफॉर्मेंस देते हैं लेकिन कभी-कभी उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। हाल ही में युवा और जोशीले एक्टर अंकुश अरोड़ा के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ।
ज़ी टीवी के पॉपुलर प्राइमटाइम ड्रामा 'ये वादा रहा' में एक दृश्य की शूटिंग के दौरान उन्होंने असली चाकू का इस्तेमाल किया जिससे उन्हें चोट लग गई और उन्हें छह टांके लगाए गए। अंकुश ने बताया, ‘‘हम लोग इस दृश्य की शूटिंग कर रहे थे जहां मेहेर (अंकिता शर्मा) आत्महत्या करने की चेतावनी देती हैं। उनके हाथ में एक चाकू होता है और मैं उनसे यह छुड़ाने की कोशिश करता हूं।