फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Lokhande Vicky Jain: अंकिता-विक्की ने मनाई तीसरी शादी की सालगिरह, शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Sun, 15 Dec 2024 02:30 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी और बॉलीवुड फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल चुकीं अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन के साथ बेहद ही दिलकश तस्वीरें शेयर की, जिन पर प्रशंसक लगातार अपना प्यार बरसा रहे हैं।

 
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे-विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम@lokhandeankita
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मना रहे हैं। रविवार के दिन अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने जीवन के प्यार के साथ रोमांटिक तस्वीरों शेयर की, जो उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रही है। अंकिता और विक्की ने अपने खास दिन को यादगार बनाने के लिए एक-दूसरे के साथ मस्ती की। दोनों मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को गले लगाते हुए कैमरे के सामने शानदार पोज दिए।
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे-विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम@lokhandeankita
अंकिता का रोमांटिक पोस्ट
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर 2021 को मुंबई में शादी की थी। अपने पोस्ट के कैप्शन में अंकिता ने विक्की के लिए प्यार भरा नोट भी लिखा है। अंकिता ने लिखा, "शादी के बाद हम और क्या मांग सकते हैं? जितना हो सके उतना लंबे समय तक एक साथ रहना, एक मजेदार साझेदारी और 'जियो और जीने दो' का नजरिया। हम अपने प्यार को कभी कम नहीं होने देंगे।''

 
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे-विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम@lokhandeankita
सेलेब्स ने दी बधाई
अंकिता के पोस्ट शेयर होने के तुरंत बाद, अंकिता और विक्की के दोस्तों ने उन्हें उनकी शादी की सालगिरह पर शुभकामनाएं भेजी। टीवी अभिनेत्री दलजीत कौर ने लिखा, "अच्छी आत्माएं एक साथ हैं। मेरा दिल आप दोनों को अपने दिल की गहराइयों से आशीर्वाद देता है। बाबाजी आप दोनों को हमेशा सुरक्षित रखें।" रोहन मेहरा ने लिखा, "सालगिरह मुबारक हो दोस्तों। भगवान आप दोनों का खुश रखे।" इन सभी के अलावा समर्थ जुरेल, आमिर अली, गौहर खान और मुस्कान बामने ने भी अंकिता-विक्की को बधाई दी।
 

4 of 5
अंकिता लोखंडे-विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम@lokhandeankita
अंकिता-विक्की की जोड़ी है कमाल
अंकिता और विक्की को जोड़ी प्रशंसकों को बेहद पसंद है। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे, जहां अंकिता टीवी और फिल्मी दुनिया में एक लोकप्रिय नाम हैं, वहीं उनके पति विक्की बिग बॉस 17 में भाग लेने के बाद और अधिक प्रसिद्ध हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे-विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम@lokhandeankita
कई शोज में एक साथ नजर आ चुकें हैं दोनों
अंकिता और विक्की अब कई शोज में एक साथ नजर आते हैं। बिग बॉस के अलावा कुकिंग शो और भी कई शोज से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। दोनों अक्सर अपने लेटेस्ट वीडियो और शानदार तस्वीरों से प्रशंसकों का दिल जीतते आए हैं।
Ghaati Release: अनुष्का शेट्टी की 'घाटी' इस दिन बड़े पर्दे पर होगी रिलीज, पांच भाषाओं में देख सकेंगे फिल्म

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें