अली गोनी ने बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट विवियन डीसेना को विजेता कहा क्योंकि उन्होंने उनके खिलाफ अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की साजिश को सभी घरवालों के सामने लाए।।
विज्ञापन
1 of 5
अली गोनी-विवियन
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv, alygoni
बिग बॉस 18 घर के अंदर रिश्तों के बदलते रिश्ते दर्शकों को बेहद आश्चर्यचकित कर रहे हैं। अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और विवियन डीसेना अच्छे दोस्त माने जाते हैं, हाल ही में अविनाश और ईशा की साजिश का खुलासा तब हुआ, जब उन्होंने विवियन को जान बूझकर नहीं बचाया। बिग बॉस 14 के पूर्व प्रतियोगी अली गोनी ने अपनी सोशल पोस्ट से सभी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 18 की एक क्लिप अपलोड की है, जिसमें अविनाश मिश्रा ईशा सिंह को विवियन डीसेना को नामांकन से नहीं बचाने के लिए कह रहे हैं। बिना किसी का नाम लिए वह कहते हैं, ''तुम भी जानते हो किसे बचाना चाहते हैं, मैं भी जानता हूं और जिसको नहीं बचाना है, तुम जानते हो जो बंदा लेके भाग सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
इस बातचीत के बाद विवियन ईशा से कहते है कि वह अपना फ्रेम उठाकर भाग जाए। हालांकि, टास्क के दौरान ईशा समय काटती है और अविनाश के पास देर से पहुंचती है, जिसकी वजह से अविनाश विवियन का फ्रेम पूल में फेंक देता है, जिससे वह इस हफ्ते के एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हो जाता है। अली ने इंस्टाग्राम पर विवियन का समर्थन किया और अपनी स्टोरी में सच्चाई दिखाने की कोशिश की है।
4 of 5
अली गोनी की इंस्टाग्राम पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@alygoni
अली ने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस के घर की एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए अली गोनी ने कैप्शन में लिखा, “ये लोग कैसे भूल जाते हैं कि ये शो बाहर वालों के लिए हैं और जनता सब देख रही हैं। विवियन भाई विजेता हो आप।”