अंकिता का पोस्ट
अंकिता ने अपने जन्मदिन पर कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में कई टीवी स्टार्स, उनके दोस्त और पति विक्की नजर आए। अंकिता ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'दोस्ती और रिश्ते जीवन के दो अलग-अलग आशीर्वाद हैं। दोस्ती भगवान का दिया हुआ तोहफा है, जो बहुत पवित्र है और अपने आप बन जाता है। लेकिन रिश्ते हम खुद बनाते हैं, जिसके लिए समय, प्यार, मेहनत और अच्छे इरादे होने चाहिए।'
2026 आने का है इंतजार
अंकिता ने आगे लिखा, 'विक्की, यहां न होने पर भी आप लोग मेरे लिए मौजूद रहे, ताकि मुझे कोई पल अकेला न लगे। इसी के साथ मैं कृतज्ञता, खुशी और विनम्रता के साथ 2025 को अलविदा कह रही हूं। एक और आशीर्वाद, एक और साथ, एक और सफलता और एक नई कहानी का 2026 में इंतजार है।'