अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
- फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति विक्की के साथ रोमांटिक पोज देती हुई नजर आ रही हैं। शुरुआत की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विक्की और अंकिता काफी ज्यादा करीब हैं और दोनों ही एक-दूसरे की आंखों में खो हुए हैं। वहीं, आखिरी तस्वीरों में विक्की और अंकिता एक-दूसरे को देखकर स्माइल करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ही ब्लैक आउटफिट में एक-दूसरे के साथ ट्विनिंग करते दिखाई दे रहे हैं। अंकिता अपनी बैकलेस ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं।
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
- फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे ने इन तस्वीरों के साथ काफी खूबसूरत कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, ‘दुनिया में सबसे खूबसूरत अहसास है उसके द्वारा चाहा जाना जिसे आप बहुत ज्यादा चाहते हैं।’ अंकिता और विक्की जैन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। अमृता खानविलकर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘मेरी प्यारी।’ वहीं, माही विज ने लिखा, ‘स्टनर्स।’ इसके अलावा फैंस भी इन तस्वीरों पर कमेंट कर कपल की तारीफ कर रहे हैं।
अंकिता लोखंडे और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं क्योंकि इस शादी में टीवी जगत के कई सितारे नजर आए थे। इसके अलावा, शादी में कंगना रणौत भी पहुंची थीं। अंकिता ने कंगना के साथ फिल्म ‘मणिकर्णिका’ में काम किया था।