अंकिता लोखंडे अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फोटो साझा करती रहती हैं। अभी उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह विक्की जैन के साथ अपने नए घर की बालकनी में खड़ी है। इस बालकनी से मुंबई शहर का खूबसूरत नजारा भी दिखने को मिल रहा है। इस दौरान दोनों बालकनी में एक दूसरे का हाथ पकड़कर पोज देते नजर आ रहे हैं। इसमें अंकिता ऑरेंज कलर के सलवार सूट में हैं तो, वहीं विक्की ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट और पैंट पहनी हुई है।
विक्की जैन, अंकिता लोखंडे
- फोटो : social media
अंकिता ने अपने इस फोटो के साथ बस एक घर और दिल का इमोजी लगाया है और लिखा है जल्द। अंकिता के इस पोस्ट पर उनके फैंस के साथ ही दोस्त भी उन्हें नए घर के लिए बधाई दे रहे हैं। कपल के पोस्ट पर मोनालिसा ने लिखा कि वाह…ग्रैंड पार्टी का इंतजार है। इसके साथ ही माही विज ने लिखा कि आपके सपने। इसके साथ ही कई सितारों ने इस फोटो पर कमेंट किया है।
आपको बता दें कि विक्की और अंकिता ने दो साल पहले ही नया घर ले लिया था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण वह काम पूरा न होने की वजह से अपने घर में शिफ्ट नहीं हो पाए थे। अब जल्द ही दोनों अपने नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे। वहीं, इस समय दोनों स्टार प्सल के 'स्मार्ड जोड़ी' शो में नजर आ रहे हैं।