फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कपूर के '24'- सीजन 2 का पोस्टर हुआ वायरल

Sat, 16 Jul 2016 10:15 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
'24'-सीजन 2 का पोस्टर
विज्ञापन
सोनम कपूर ने अपने पापा अनिल कपूर के '24'- सीजन 2 सीरीज का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने अपने पापा को इसके लिए बधाई भी दी है। शेयर होते ही ये पोस्टर इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस पोस्टर में अनिल कपूर एक एक्शन सूपर हीरो के अवतार में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि ये थ्रीलर सीरीज 23 जुलाई से कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा। 
विज्ञापन

एक्शन सुपरहीरो के रूप में अनिल कपूर

'24' में अनिल कपूर
अनिल कपूर ने इसमें जय सिंह राठौर का किरदार निभाया है जो कि एक मिशन पर निकला है। हालांकि इसके प्रमोशन के लिए अनिल कपूर कई नए तरीके अपना रहे हैं। उन्होंने हाल ही में मुंबई की लोकल ट्रेन में भी सफर किया और आम लोगों से बात की। उनका ये सीरीज कई बातों के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक इसमें अनिल कपूर सूरवीन चावला को किस करते नजर आएंगे।

साथ ही इस बार इस सीरीज में कई बड़े अभिनेता-अभिनेत्री काम करते दिखेंगे जिनमें साक्षी तनवर, सिकंदर खेर, आशीष विद्यार्थी, सुमित कौल और सपना पब्बी शामिल हैं। अब बेटी के शेयर की हुई तस्वीर ने धमाल मचा दिया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें