फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगद बेदी होंगे ‘कसौटी जिंदगी की’ के नये अनुराग!

Fri, 13 Jul 2018 07:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अंगद बेदी
विज्ञापन

स्टारप्लस एकता कपूर की प्रेम गाथा ‘कसौटी जिंदगी की’ को रोमांस के नये रंग के साथ दोबारा लाने को तैयार हैं। यह शो सबसे सफल शोज में से एक रहा है और बीते जमाने की रोमांटिक क्लासिक है। किस्मत से मिले, दो प्रेमी प्रेरणा और अनुराग की यह कहानी एक बार फिर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा होगी, लेकिन एक अलग ट्विस्ट के साथ।

विज्ञापन

एरिका फर्नांडीस को नई प्रेरणा की मुख्य भूमिका निभाने के लिये चुना गया है। नायक की अभी भी तलाश जारी है। ऐसी खबर है कि इस नई भूमिका के लिये अंगद बेदी से संपर्क किया गया है।

इस शो के मेकर्स के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि, ‘‘प्रोड्यूसर एकता कपूर इस भूमिका के लिये कई एक्टर्स से मुलाकात कर चुकी हैं। इस बार वह कुछ अलग और एक नौजवान पर्सनालिटी की तलाश में, जो काफी आकर्षक नजर आते हों, वह आम लड़के की तरह हो, जो सभी लड़कियों को लुभा सके और इसके बावजूद काफी मासूम भी हो। इसके लिये इस शो की टीम ने अंगद बेदी से मुलाकात की है, लेकिन अभी तक कुछ तय नहीं हो पाया है।’’ हमें अब बस रोमांस के ताजे झोंके का बेसब्री से इंतजार है। देखिये, ‘कसौटी जिंदगी की’ जल्द आ रहा है केवल स्टार प्लस पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें