फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की ये हीरोइन बनेगी कमोलिका, 17 साल बाद प्यार में फिर से घोलेंगी जहर

Thu, 12 Jul 2018 11:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एकता कपूर अपने चर्चित शो कसौटी जिंदगी की का पार्ट-2 ला कर रही हैं। इसकी कास्टिंग जारी है। सीरियल में नए चेहरे नजर आएंगे लेकिन सीरियल की खलनायिका उर्वशी ढोलकिया का विकल्प ढूंढने में निर्माता को मुश्किलें आ रही हैं।

विज्ञापन


उर्वशी ने कसौटी जिंदगी की की खलनायिका कोमलिका का किरदार इतने बेहतरीन ढंग से निभाया था कि वह आज भी दर्शकों की स्मृति में है। सूत्रों के अनुसार काफी खोजबीन के बाद निर्माता ने साथ निभाना साथिया की अभिनेत्री रुचा हसबनिस को अप्रोच किया था परंतु वह शादी के बाद ऐक्टिंग छोड़ चुकी हैं। इसके बाद अर्शी खान पर नजर पड़ी परंतु उनकी विवादित छवि देखते हुए इरादा त्याग दिया गया। सूत्र खबर लाए हैं कि एकता अभिनेत्री मधुरिमा तुली को उर्वशी वाला रोल देने का मन बना रही हैं।

मधुरिमा एकता के सीरियल चंद्रकांता में लीड रोल में थीं। वहां उनके काम को काफी तारीफ मिली। हालांकि सीरियल उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। जल्द ही मधुरिमा को कोमलिका के रोल में लिए जाने की आधिकारिक घोषणा होगी। इस बीच सीक्वल में शरद मल्होत्रा या बरुन सोबती के बीच लीड रोल की रेस चल रही है। बता दें मधुरिमा अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बेबी' में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें