फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati: 'जहां अक्ल है, वहां अकड़ है..', 11 अगस्त से शुरू होगा 'कौन बनेगा करोड़पति' का नया सीजन

Thu, 10 Jul 2025 08:50 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी)’ नए सीजन के साथ शानदार वापसी के लिए तैयार है। इस बार भी शो को अमिताभ बच्चन होस्ट करेंगे।

विज्ञापन
शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट करेंगे अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@sonytvofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ बच्चन एक बार फिर से प्रतियोगियों से सवाल-जवाब करते नजर आएंगे। 11 अगस्त से 'कौन बनेगा करोड़पति' का नया सीजन शुरू होगा। शो का एक प्रोमाे भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।
विज्ञापन

 

प्रोमो में नजर आई नॉलेज की ताकत 
सोनीटीवी ऑफिशियल के इंस्टाग्राम पेज पर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का एक प्रोमो शेयर किया गया। जिसमें एक अमीर आदमी एक गरीब आदमी का मजाक बनता है। अपने कारपेट से पैर हटाने के लिए कहता है। इस पर वह आदमी जानकारी देता है कि यह कारपेट ऐसे मटीरियल का बना है, जो गंदा नहीं होता है। इसके बाद वह कहता है, ‘हमारे भदौयी में भी कारपेट बनते हैं, आपको भेजते हैं और उस आदमी के हाथ में कुछ पैसे रख देता है।’ फिर एंट्री होती है, अमिताभ बच्चन की, वह कहते हैं, ‘अक्ल है तो अकड़ है।’

विजय दीनानाथ चौहान के अंदाज में दिखे अमिताभ
आगे प्रोमो में अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन के टेलीकास्ट होने की तारीख बताते हैं। मगर यह बात वह विजय दीनानाथ चौहान के अंदाज में कहते हैं। यह चर्चित किरदार अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'अग्निपथ' में निभाया था। दर्शकों को अमिताभ बच्चन का यह अंदाज काफी पसंद आया। यूजर्स ने अमिताभ बच्चन के लिखा, ‘सुपर सर।’   

ये खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: अभिषेक बच्चन की 'दस' के 20 साल पूरे होने पर बिग बी का रिएक्शन, बोले- मैं गारंटी देता हूं...

कई सीजन होस्ट कर चुके हैं अमिताभ बच्चन
विज्ञापन

25 साल पहले यह क्विज शो टीवी पर आया था। तब से अमिताभ बच्चन ही इसे होस्ट कर रहे हैं। बीच में शाहरुख खान ने भी एक सीजन होस्ट किया। मगर दर्शकों को अमिताभ बच्चन ही इस शो में पसंद आते हैं। वह प्रतियोगियों को शो के दौरान काफी मोटिवेट करते हैं। फैंस के कहने पर अपने करियर से जुड़े किस्से भी अक्सर सुनाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें