केबीसी 16 के मंच पर अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
पोस्ट कम करने पर क्या हुआ?
आगे अमिताभ ने बताया कि इस तरह की प्रतिक्रिया मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बना ली। हालांकि उन्होंने आगे कहा, ‘भाई साहब, एक बात हम बताएं आपको? जब से हमने लिखना कम कर दिया है, हमारे फॉलोअर्स बढ़ते ही चले जा रहे हैं।'
कई वर्षों से लिख रहे ब्लॉग
आपको बता दें कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कई वर्षों से इंटरनेट पर सक्रिय हैं और उन्होंने 2008 में अपना निजी ब्लॉग लिखना शुरू किया था। वह पिछले 18 वर्षों से इसे निरंतर लिख रहे हैं। इसके अलावा वह कई सोशल मीडिया साइट का उपयोग अपने प्रशंसकों के साथ अपने विचार, अनुभव और अपने जीवन से जुड़ी खबरें साझा करने के लिए करते हैं।
माधुरी दीक्षित और अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
शो पर मनाया गया बर्थडे
- अमिताभ बच्चन ने बीते 11 अक्तूबर को शो पर अपना जन्मदिन मनाया। यह बिग बी का 84वां बर्थडे था।
- उनके जन्मदिन से पहले 'कौन बनेगा करोड़पति' में उन्हें खास ट्रिब्यूट दिया गया।
- इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी शामिल हुईं।
- इस दौरान अमिताभ ने अपनी मां दिवांगत तेजी बच्चन सो जुड़ा किस्सा भी शेयर किया था।
बिग बी ने कहा था, 'मेरी मां भी सभी माताओं की तरह थीं। गंदगी उनको पसंद नहीं थी। वो एक सिख परिवार से थीं। बाऊजी इलाहाबाद के थे। उनका इंटरकास्ट मैरिज हुआ था। वो बहुत ही रोचक कहानी है। कभी उनकी आत्मकथा पढ़िएगा तो आपको पता चलेगा। एक दिन के अंदर मां ने अपना सब कुछ छोड़ दिया और तय किया कि बाऊजी के साथ वो विवाह करेंगी।'