सार
KBC 18 First Episode: क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन शुरू हो चुका है। पहले एपिसोड में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, प्रीति जिंटा नजर आए। तीनों स्टार्स ने बिग बी के साथ खूब मस्ती-मजाक किया। साथ ही अभिनेत्री ने बताया कि उनके बच्चे एक खास वजह से अमिताभ बच्चन को पसंद करते हैं।
'केबीसी 18' के पहले एपिसोड में पहुंचे प्रीति जिंटा, आमिर खान, सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonytvofficial
सनी देओल, आमिर खान, प्रीति जिंटा अपनी आने वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के सिलसिले में 'केबीसी 18' में पहुंचे। लीड रोल में सनी देओल और प्रीति जिंटा हैं। वहीं इसे आमिर खान प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। यह तीनों सितारे ‘केबीसी’ शो में बिग बी के साथ खूब हंसी-मजाक करते दिखे। जानिए, इन कलाकारों के बीच किस तरह की बातें हुईं।
प्रीति के बच्चे क्यों बिग बी को पसंद करते हैं?
प्रीति जिंटा ‘केबीसी 18’ की हॉट सीट पर बैठी थीं तो उन्होंने बिग बी से कहा, ‘मेरे घर में आप सबसे ज्यादा फेमस हैं। मेरे बच्चे आपका वो गाना सुनते हैं, शेर वाला गाना, ‘मेरे पास आओ मेरे दोस्तों..’।’ इस बात पर अमिताभ बच्चन हंस पड़ते हैं। वह कहते हैं, ‘मैं इतने साल फिल्मों में काम किया लेकिन कई बच्चे मुझे देखकर बोलते हैं, ‘केबीसी’ वाले अंकल।’
सनी और आमिर को अमिताभ बच्चन ने क्या कहा?
सनी देओल और आमिर खान के साथ भी अमिताभ बच्चन मस्ती और मजाक करते दिखे। शो शुरू होने से पहले का एक वीडियो मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें बिग बी आमिर से कहते हैं, ‘इतना सीना मत फुलाइए, माइक गिर जाएगा।’ फिर आगे सनी कहते हैं, ‘सर मुझे अगर जवाब नहीं आएगा तो बजर कैसे प्रेस करूंगा।’ तो बिग बी बोले, ‘बस दबा दीजिएगा आप बजर।’ इस बात पर सनी देओल भी हंस पड़े।