शिवांगी जोशी को हिंदी टीवी सीरियल की दुनिया में सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। शो ‘लॉकअप 2’ में भी उनकी खूबसूरती ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। यह शो अब खत्म हो चुका है। इसी बीच इंस्टाग्राम पर एक सर्टिफाइड कॉस्मेटोलॉजिस्ट ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें शिवांगी जोशी की खूबसूरती को लेकर चौंकाने दावे किए हैं।
क्या नेचुरल नहीं है शिवांगी जोशी की ब्यूटी?
एक सर्टिफाइड कॉस्मेटोलॉजिस्ट प्रियंका वाधवानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शिवांगी जोशी से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह अभिनेत्री की नई और पुरानी तस्वीरों की तुलना कर रही हैं। शिवांगी ने क्या-क्या कॉस्मेटिक प्रोसिजर करवाए हैं, इस बारे में कॉस्मेटोलॉजिस्ट बता रही हैं। इन दावों से लगता है कि शिवांगी की ब्यूटी पूरी तरह से नेचुरल नहीं है।
शिवांगी जोशी पर सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए रिएक्शन
- फोटो : इंस्टाग्राम@skincare_with_piya
यूजर्स ने क्या-क्या दिए रिएक्शन?
जब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शिवांगी जोशी से जुड़ा वायरल वीडियो देखा तो जमकर रिएक्शन दिए।
- एक यूजर ने लिखा, ‘ये पूरी फेक हैं।’
- एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘आर्टिफिशियल, प्लास्टिक जैसा, कुछ भी नेचुरल नहीं है।’
- एक यूजर ने भी कमेंट में लिखा, ‘शायद ऊपर की आईलिड भी अलग दिख रही है।’
सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी
- फोटो : इंस्टाग्राम@harshad_chopda, @shivangijoshi18
कौन से सीरियल्स से हिट हुई थीं शिवांगी?
शिवांगी जोशी टीवी की दुनिया में चर्चित नाम हैं। उन्हें फेम 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से मिला। इसके अलावा भी वह कई टीवी सीरियल में लीड रोल निभाती नजर आईं। हर्षद चोपड़ा के साथ 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल में भी वह नजर आई, इसमें उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।