फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के नाम से वायरल हो रहे मैसेज का असली सच आया सामने

Thu, 12 Apr 2018 06:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
Amitabh Bachchan
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के नाम से एक मैसेज काफी वायरल हो रहा है। जिसे लेकर अमिताभ ने ट्वीट कर इसकी जिम्मेदारी लेने से मना किया है।
विज्ञापन

2 of 4
Amitabh Bachchan
अमिताभ ने ट्वीट कर लिखा है कि यह मैसेज फेक है। उनका और उनकी डिजिटल टीम का इस मैसेज से कुछ लेना-देना नहीं है। बता दें, वायरल हो रहे इस मैसेज में हिंदू-मुस्लिम द्वेष भावना का जिक्र है।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
AMITABH BACHCHAN - फोटो : self
बिग बी ने ट्विटर हैंडल पर इस फर्जी संदेश का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए मैसेज दिया है कि अमिताभ बच्चन की आधिकारिक डिजिटल टीम इस बारे में स्पष्ट करती है कि यह संदेश जाली है और जालसाजी के तहत रचा गया है।
विज्ञापन

4 of 4
Amitabh Bachchan
मैसेज में आगे लिखा है इस संदेश से अमिताभ बच्चन या उनकी डिजिटल टीम का कोई संबंध नहीं है। यूजर और फैन्स इस संदेश को प्रसारित न करें और कृपया इसे डिलीट करें। इस संबंध में बच्चन की डिजिटल टीम ने साइबर अपराध शाखा में शिकायत भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें