फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही टीवी पर एक्टिंग करते नजर आएंगे अमिताभ

Thu, 06 Jun 2013 12:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर छोटे परदे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। लेकिन इस बार अमिताभ बच्चन किसी टीवी रियलिटी शो को होस्ट नहीं करेंगे बल्कि टीवी पर अभिनय करते नजर आएंगे।
विज्ञापन


जी हां, बॉलीवुड के क्रिएटिव डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ अमिताभ बच्चन एक फिक्शन शो में एक अभिनेता और निर्माता दोनों ही भूमिका निभाएंगे।

दरअसल, जल्द ही सोनी एन्टरटेनमेंट टेलीविजन पर जादू की दुनिया से जुड़े हुए एक फिक्शन शो में बिग बी को पहली बार बतौर अभिनेता के रुप में पेश करने की घोषणा की गई है।

यह एक एक फाइनाइट फिक्शन सीरीज होगी। इस शो को एंडेमोल इंडिया के सहयोग से उनकी प्रोडक्शन कंपनी सरस्वती क्रिएशंस द्वारा बनाया जाएगा।

शो के क्रिएटिव डायरेक्टर अनुराग कश्यप होंगे जो अमिताभ बच्चन की प्रतिभा को टीवी पर भी प्रदर्शित करने का प्रयास करेंगे। इतना ही नहीं, इस शो में बॉलीवुड के उद्योग जगत की बेहतरीन प्रतिभाओं का संयोजन पेश किया जायेगा।
विज्ञापन


इस शो के बारे में अमिताभ बच्चन का कहना है कि, ‘मैं इस शो का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं।’

एंडेमोल इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक धर का कहना है कि, ‘यह निश्चित रुप से एक एपिक फिक्शन शो होगा।'

बिग बी ने कहा 'एक दिव्य मौलिक स्क्रिप्ट, शानदार उत्पादन मूल्य, अनुराग कश्यप की विशिष्ट शैली एवं श्री बच्चन का असाधारण व्यक्तित्व व प्रतिभा का संयोजन यह फाइनाइट फिक्शन सीरिज निश्चित रुप से टेलीविजन की दुनिया में ब्लॉकबस्टर साबित होगी।'

अनुराग कश्यप ने कहा ‘बिग बी के साथ काम करना हर निर्देशक का सपना है। जब एंडेमोल ने भारतीय टेलीविजन पर एक मौलिक फिक्शनल सीरिज में पहली बार अमिताभ जी को को लॉन्च करने के आइडिया के साथ मुझसे संपर्क किया, तब मैंने इस अवसर को आंख मूंद कर स्वीकार कर लिया।'
विज्ञापन


कश्यप ने बताया 'यह सीरीज भारतीयों के टेलीविजन देखने के तरीके को बदल कर रख देगी तथा टेलीविजन मनोरंजन की दुनिया में एक नवीन विधा का रास्ता खोलेगी।'

जल्द ही ये शो सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें