फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Upadhyay: राम कपूर के बयान पर अमर का जवाब, बोले-‘मैंने उस वक्त सही फैसला लिया’, क्या है पूरा मामला?

Sat, 11 Jan 2025 01:35 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में राम कपूर ने टीवी एक्टर अमर उपाध्याय को लेकर एक बयान दिया है। वह शुरुआती दौर में अमर के टीवी छोड़ने के फैसले को गलत बताते हैं। राम कपूर ने अमर उपाध्याय के फिल्मों के चयन पर भी सवाल किया। राम के बयान पर अब अमर उपाध्याय का जवाब आया है?
विज्ञापन
राम कपूर-अमर उपाध्याय - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उपाध्याय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी, वह ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल के कैरेक्टर मिहिर वीरान के जरिए घर-घर जाना-माना नाम बन गए थे। जब उनका सीरियल टॉप पर था तो अमर ने उसे छोड़ दिया और फिल्मों में कदम रखा। फिल्मों में अमर को असफलता का मुंह देखना पड़ा। वह फिर से टीवी पर लौट आए। हाल ही में टीवी-फिल्म एक्टर राम कपूर ने अमर के करियर को लेकर कई बातें कीं। जानिए, विस्तार से राम ने क्या कहा? इस पर अमर क्या जवाब क्या रहा? 

 

विज्ञापन

अमर उपाध्याय - फोटो : इंस्टाग्राम

अमर के करियर पर राम कपूर की राय 
हाल ही में सिद्धार्थ कान्नन के यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में राम कपूर ने कहा कि उन्होंने सालों पहले अमर उपाध्याय को समझाया था कि इतनी जल्दी वह टीवी छोड़कर फिल्मों में न जाए। साथ ही राम कहते हैं कि अमर ने कोई बहुत अच्छी फिल्में तो की नहीं। इसके अलावा राम कपूर का मानना है कि आज टीवी एक्टर साक्षी तंवर और स्मृति ईरानी को सब जानते हैं लेकिन अमर को कम ही लोग याद करते हैं। इस तरह से राम कपूर ने अमर उपाध्याय के शुरुआती दौर में टीवी छोड़ने और फिल्मों में जाने के फैसले पर सवाल खड़े किए। 

सहमत नहीं राम कपूर से अमर 
राम कपूर के बयान पर अब अमर उपाध्याय का भी अब जवाब आया है। वह कहते हैं कि कोई क्या सोचता है, उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। यह राम कपूर की अपनी राय है। आगे अमर उपाध्याय कहते हैं कि उन्होंने करियर के शुरुआत में टीवी का हिट सीरियल छोड़कर फिल्मों में जाने का जो फैसला लिया, वह उस समय बिल्कुल सही था। उन्हें इस बात का अफसोस नहीं है। अमर कहते हैं कि इन सब बातों को वह जीवन का अनुभव मानते हैं। 

विज्ञापन

अमर उपाध्याय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स 
जल्द ही अमर उपाध्याय एक टीवी सीरियल का हिस्सा बनने वाले हैं। इसके अलावा वह एक वेब सीरीज भी कर रहे हैं, जो महात्मा गांधी पर आधारित है। साथ ही कुछ गुजराती फिल्म भी अमर उपाध्याय कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें