फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: 'ये 50 दिन का ड्रामा बोरिंग है'-काम्या पंजाबी, करणवीर-शिल्पा के बीच हुई अनबन के बाद अभिनेत्री..

Wed, 08 Jan 2025 03:37 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस 7 की कंटेस्टेंट रहीं काम्या पंजाबी ने एक ट्वीट शेयर कर करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर के पचास दिन के ड्रामा को बोरिंग बताया हुए एक पोस्ट शेयर की है।
 
विज्ञापन
काम्या पंजाबी - फोटो : इंस्टाग्राम@panjabikamya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 18 में क्या हरचल चल रही है हर बात की जानकारी रखती हैं काम्या पंजाबी। काम्या ने एक्स पर बिग बॉस 18 के घर के कुछ सदस्यों के बारे में अपनी पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने खासतौर पर शिल्पा शिरोडकर और करण वीर मेहरा के बारे में कुछ खास लिखा है।
विज्ञापन

बिग बॉस के बारे में काम्या की राय
बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी काम्या पंजाबी ना केवल बिग बॉस 18 को सक्रिय रूप से देखती हैं, बल्कि प्रतियोगियों की गेम रणनीति और बॉन्ड पर अपने विचार भी एक्स पर शेयर करती हैं। करण वीर मेहरा द्वारा शिल्पा शिरोडकर की उनके और विवियन डीसेना के बीच अपने दिन बांटने की टिप्पणी के बाद, काम्या ने अपने विचार एक्स पर शेयर किए कि यह एंगल अब उबाऊ क्यों हो गया है।

काम्या का एक्स पर पोस्ट
आज सुबह 8 जनवरी को काम्या पंजाबी ने एक्स पर पोस्ट लिखा, ''यह 50/50 दिनों का ड्रामा बेहद उबाऊ होता जा रहा है, इसे बंद कर दो अब। करणवीर जिस तरह से अपने लिए खड़े हुए, वह बहुत पसंद आया। मॉर्निंग डांस की तो क्या बात चुमवीर। क्या ईशा की गिनती भी नहीं हो रही थी? हम्म्म खेल रहे हो बिगबॉस आप ही बिगबॉस18।''
विज्ञापन

आखिर हुआ क्या था
शिल्पा शिरोडकर ने हाल ही में विवियन डीसेना से उन्हें चोट पहुंचाने के लिए माफी मांगी। करणवीर मेहरा ने उनसे पूछा कि वह माफी क्यों मांग रही हैं। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने विवियन की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी, लेकिन उन्हें अपने किए पर खेद नहीं है, यानी घर के अंदर विवियन और करण के बीच दिन बांटना। विवियन ने जवाब दिया कि उन्हें अभिनेत्री से फर्जी सॉरी स्वीकार करने की जरूरत नहीं है। अपना सॉरी और छोरा अपने पास रखो। इसके बाद करण और शिल्पा के बीच बहस हुई जिसके बाद शिल्पा रोने लगीं। 
Salman Khan: सलीम खान का सलमान की शादी को लेकर खुलासा, दबंग चाहते हैं कि उनकी पत्नी ऐसी हो जो..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें