फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: इंडियन आइडल 12 के अगले एलिमिनेशन में कौन होगा बाहर? पवनदीप पर ये है दर्शकों की राय

Mon, 19 Jul 2021 08:34 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पवनदीप राजनस अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टीवी का मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 धीरे धीरे अब फिनाले की ओर बढ़ रहा है। विवादों से भरे इस सीजन में अब टॉप छह कंटेस्टेंट सामने आ चुके हैं। 'इंडियन आइडल 12' के ग्रैंड फिनाले का लोगों को बेसब्री से इंतजार है और अब इसकी तय तारीख का भी एलान हो गया है। इस बार शो का ग्रैंड फिनाले काफी दिलचस्प होने वाला है। पवनदीप राजन, सायली कांबले, निहाल, शनमुखप्रिया, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश यानी कि इन में से ही कोई एक ग्रैंड फिनाले में इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी जीतेगा। इनमें से पवनदीप राजन को अब तक सबसे ज्यादा दर्शकों और गेस्ट जजों का प्यार मिला है, लेकिन पासा कभी भी पलट सकता है। वहीं  फिनाले से पहले भी एलिमिनेशन राउंड होगा। अगले एलिमिनेशन में कौन बाहर होगा? अमर उजाला के पोल में इस सवाल के जवाब में सबसे ज्यादा वोट दानिश खान को मिला है।

विज्ञापन


शो देख रहे दर्शकों के मुताबिक अगले एलिमिनेशन राउंड में दानिश खान शो से बाहर किए जा सकते हैं। उन्हें 23.27 प्रतिशत वोट मिला है। हालांकि सोशल मीडिया ट्रेंड्स की मानें तो टॉप 3 में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल के साथ मोहम्मद दानिश का नाम शामिल है। वहीं अगला वोट शनमुखप्रिया को मिला है। शनमुखप्रिया के लिए करीब 18.78 प्रतिशत लोगों का मानना है कि वो अगले राउंड में शो से बाहर हो जाएंगी।


विज्ञापन


निहाल तारो को 17.96 प्रतिशत वोट दिया गया है और दर्शकों का मानना है कि अगले एलिमिनेशन राउंड में निहाल बाहर हो सकते हैं। पवनदीप राजन को 16.73 प्रतिशत वोट मिले हैं। जिस तरह से पवनदीप की गायिकी की हर तरफ तारीफ होती है उस लिहाज से दर्शकों का ये वोट काफी हैरान कर देने वाला है।
विज्ञापन


सायली कांबले को 12.24 प्रतिशत वोट मिले हैं। सायली की आवाज को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है वहीं गेस्ट जज भी उनकी हमेशा तारीफ करते हैं। ऐसे में सिर्फ इतने प्रतिशत दर्शकों का मानना है कि सायली एलिमिनेशन राउंड से बाहर हो सकती हैं। वहीं सबसे कम वोट मिले हैं अरुणिता कांजीलाल को। शो की टॉप कंटेस्टेंट मानी जा रही अरुणिता को सिर्फ 11.02 प्रतिशत वोट मिले हैं यानि उनके एलिमिनेशन राउंड में बाहर होने के चांस सबसे कम हैं। अब अगले एलिमिनेशन राउंड में पता चलेगा कि दर्शकों का वोट कितना सही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें