क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ से निवेदिता, मेरठ से राजरानी शर्मा, आगरा से कनिका गर्ग कानपुर से रेनू त्रिपाठी, वाराणसी से प्रज्ञा पांडे तिवारी अपने बच्चों के साथ अमिर उजाला लाइव में जुड़ीं और अपने अनुभव साझा किए। सभी बच्चों ने इस दौरान अपनी अपनी पसंद अमर उजाला के साथ साझा की। लाइव में नेहा मारदा ने विजेताओं से भी सवाल पूछे जिनका उन्होंने बड़ा दिलचस्प जवाब भी दिया। उन्होंने बताया कि कैसे एक मां की तरह बच्चे भी परिवार को बांध कर रखते हैं।
नेहा मारदा ने शो के बारे में कहा कि इससे काफी कुछ सीखने को मिलेगा। नेहा कहती हैं, अब हर घर की कहानी वन और टू बीएचके में आ कर सिमट गई है। इस दौरान होने वाली दिक्कतों के बारे में ही इस शो में दिखाया गया है। ये शो सभी की जिंदगी में मददगार साबित हो सकता है।
आपको बता दें आज से रात से हर सोमवार से शनिवार 10 बजे जी टीवी पर प्रसारित होने वाला है एक बेहद दिलचस्प धारावाहिक ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी’। यह शो एक परिवार की कहानी पर आधारित है जिसमें दो बच्चे हैं और जो अपने माता-पिता के बीच होने वाली लड़ाई के बीच उन्हें फिर से मिलाने की कोशिश करते हैं। यानी दोनों बच्चे अपने मम्मी पापा के बीच हुई कट्टी को खत्म कर दोनों में बट्टी कराना चाह रहे हैं।