फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकारात्मक किरदार निभाने की इच्छा थी : आकाश

Fri, 01 Mar 2013 09:57 AM IST
मुम्बई/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी कलाकार आकाश भथिजा कहते हैं कि उन्हें नकारात्मक किरदार निभाने में मजा आता है, नकारात्मक किरदार ज्यादा मजबूत होते हैं। आकाश इन दिनों सोनी टीवी के धारावाहिक 'अमिता का अमित' में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


आकाश ने बताया, "जब से मैंने अभिनय शुरू किया, मेरी इच्छा नकारात्मक किरदार निभाने की रही है। ऐसे किरदारों में अभिनय क्षमता दिखाने के लिए अपेक्षाकृत अधिक विकल्प होते हैं। मुझे उस तरह की भूमिकाएं करने में काफी मजा आता है, जैसा मैं वास्तव में नहीं हूं।"

आकाश बॉलीवुड की फिल्म 'इशकजादे' और फिल्म 'इसी लाइफ में' में काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा, "मैं हर उस किरदार को निभाना चाहता हूं जिसका प्रस्ताव मुझे मिलता है।" इस समय छोटे पर्दे पर व्यस्त होने के बावजूद फिल्मों में काम करना आकाश की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


आकाश मानते हैं कि सिनेमा जगत में कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है, लेकिन आपके काम को महत्व दिया जाता है। 20 वर्षीय आकाश लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं। वह अपने काम और पढ़ाई के बीच सांमजस्य बैठाने के लिए काफी मेहनत करते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें