कजरारी आंखें....गोरे गाल..जलवा कमाल और हुस्न बेमिसाल..ये सभी शब्द आज सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर में बतौर चौथी कंटेस्टेंट शामिल हईं आकांक्षा पुरी के लिए बिल्कुल सटीक बैठते हैं। अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का नाम न केवल अभिनय में बल्कि तमाम तरह ही कॉन्ट्रोवर्सीज के चलते सुर्खियों में रहा है। चाहे फिर अभिनेत्री की लव लाइफ हो या फिर सिंगर मीका सिंह संग उनका रिश्ता। लेकिन सभी कॉन्ट्रोवर्सीज से आगे बढ़कर अब आकांक्षा पुरी ने एक ऐसे प्लेटफॉर्म पर दस्तक दी है, जिसे 'विवादों का घर' कहा जा सकता है। आकांक्षा का 'बिग बॉस ओटीटी 2' का सफर आज से शुरू होने जा रहा है, ऐसे में उससे पहले चलिए आपको बताते हैं कि आखिर आकांक्षा पुरी कौन हैं? और मीका सिंह से उनका क्या रिश्ता रहा है...