फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB OTT2: सलमान खान के शो में हुई फलक नाज की एंट्री, अभिनेता शीजान ने पोस्ट शेयर कर जताई खुशी

Thu, 15 Jun 2023 11:37 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंस की फाइनल लिस्ट भी जारी कर दी गई। इस लिस्ट में एक्ट्रेस फलक नाज का नाम भी शामिल हैं। फलक शीजान खान की बहन हैं।
विज्ञापन
फलक नाज और शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। जल्द ही शो का प्रीमियर होने वाला है। वहीं,  बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट भी जारी कर दी गई। इस लिस्ट में एक्ट्रेस फलक नाज का नाम भी शामिल हैं। फलक शीजान खान की बहन हैं। शीजान इन दिनों साउथ अफ्रीका में रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की शूटिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन

फलक नाज और शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच उन्होंने अपनी बहन फलक के बिग बॉस ओटीटी 2 का कंटेस्टेंट बनने पर काफी खुशी जाहिर की है। शीजान ने फलक को आगे बढ़ाने के लिए अपने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल नोट शेयर किया है। एक्टर ने अपनी बहन की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, "फलक नाज आपी आप अब तक के सबसे मजबूत इंसान हैं! यह आपकी नई जर्नी है, मुझे पता है कि आप इसे जीत लेंगे। बिग बॉस ओटीटी।"

शीजान खान - फोटो : social media
बता दें कि फलक नाज और शीजान खान टीवी के पॉपुलर शो ‘अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल’ की शूटिंग के दौरान शीजान के मेकअप रूम में दिवंगत एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा के सुसाइड मामले में चर्चा में आए थे। शीजान को तुनीषा आत्महत्या मामले में 24 दिसंबर को आईपीसी की धारा 306 के तहत गिरफ्तार किया गया था और लगभग दो महीने के बाद 4 मार्च को महाराष्ट्र की वसई अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया था। 
 
विज्ञापन

शीजान खान - फोटो : social media
बिग बॉस ओटीटी 2 के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है। इनमें फलक नाज, अविनाश सचदेव, आकांक्षा पुरी, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी, जिया शंकर, बेबिका धुर्वे, मनीषा रानी, पलक परसवानी सहित कईं शामिल हैं। यह शो जियो सिनेमा और वूट सेलेक्ट पर 17 जून 2023 को स्ट्रीम होगा।

यह भी पढ़ें-  Kangna Ranaut: कंगना को संघर्ष के दिनों की याद दिलाती है 'टीकू वेड्स शेरू', फिल्म के लिए उत्साहित हैं एक्ट्रेस

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें