फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब आई देवी पार्वती के अलग अलग अवतारों की चुनौती, इस अभिनेत्री ने खुद डिजाइन किए अपने लुक्स

Tue, 17 Mar 2020 11:33 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • यह शो शिव, पार्वती और गणेश के विभिन्न अवतारों की अनोखी कहानियों के लिए चर्चा में रहा है 
  • विघ्नहर्ता गणेश में पार्वती की भूमिका निभा रहीं आकांक्षा पुरी भी कुछ ऐसा ही करने में यकीन रखती हैं
विज्ञापन
Akanksha Puri - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी भी किरदार का लुक और हुलिया दर्शकों को प्रभावित करने में अहम भूमिका निभाता है। पौराणिक और ऐतिहासिक शो में किरदारों का पहनावा, उनके हेयर स्टाइल, सही गहने और ऐसी ही अन्य बातों का बड़ा महत्व होता है और अक्सर यह उनके लिए चुनौती भी बन जाता है। आज के समय में बहुत सारे कलाकार भी अपने ऑनस्क्रीन लुक में योगदान देते हैं। विघ्नहर्ता गणेश में पार्वती की भूमिका निभा रहीं आकांक्षा पुरी भी कुछ ऐसा ही करने में यकीन रखती हैं।

विज्ञापन


यह शो शिव, पार्वती और गणेश के विभिन्न अवतारों की अनोखी कहानियों के लिए चर्चा में रहा है और इस शो में पार्वती बनी आकांक्षा अपने सभी अवतारों के लुक्स खुद ही डिजाइन करती हैं। इस बारे में वह कहती हैं, "शो में हम आमतौर पर वही पहनते हैं जो हमारे लुक के लिए क्रिएटिव डायरेक्टर्स या कॉस्टयूम डिजाइनर्स के दिमाग में होता है। लेकिन इस शो के लिए मैंने एक कदम आगे बढ़ाया है। मैं अपने लुक्स खुद स्टाइल कर रही हूं।"
विज्ञापन


पढ़ें: सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के सारे पुरस्कार जीत भूमि ने किया क्लीन स्वीप, बोलीं- 2019 ने बदल दी जिंदगी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें