फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नच बलिए 7' के फाइनल में मनोबल बढ़ाएंगे अजय देवगन?

विज्ञापन
विज्ञापन
डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 7′ के निर्माता इसके फाइनल में अभिनेता अजय देवगन को बुलाने की योजना बना रहे हैं। फाइनल 19 जुलाई को होना है।
विज्ञापन


अजय इस वक्त निशीकांत कामत निर्देशित 'दृश्यम' फिल्म की रिलीज के लिए कमर कस रहे हैं। शो के निर्माता उन्हें शो में लाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि वह प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ा सकें।

'नच बलिए 7′ के निर्माताओं से जुड़े एक सूत्र ने कहा, `इस बार 'नच बलिए' ने दर्शकों को अप्रत्याक्षित चीजों से चौंकाया है।

अब फाइनल करीब आने के साथ वे इसे बॉलीवुड के सफल अभिनेता के साथ मिलकर यादगार बनाना चाह रहे हैं। अजय को फाइनल में लाने के लिए 'दृश्यम' की टीम के साथ बातचीत चल रही है।`
विज्ञापन
विज्ञापन


19 जुलाई को होने जा रहे 'नच बलिए 7′ के फाइनल में चार जोड़ियों-कृष्णा तन्ना-उपेन पटेल, रश्मि देसाई-नंदिश संधू, अमृता खानविल्कर-हिमांशु मल्होत्रा तथा मयूरेश-अजीशा शाह के बीच खिताबी टक्कर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें