फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली बेंद्रे के साथ छोटे पर्दे पर हुई 'अजीब दास्तां'

Thu, 12 Feb 2015 04:49 PM IST
टीम डिजिटल/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनाली बेंद्रे के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। लाइफ ओके पर प्रसारित उनका धारावाहिक 'अजीब दास्तां है ये' जल्द ही बंद होने जा रहा है। इसके स्थान पर चैनल एक नया धारावाहिक शुरु करने जा रहा है।
विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने जब पहली बार छोटे पर्दे पर धारावाहिक की दुनिया में कदम रखा तो उनको दर्शकों का प्यार मिला। लाइफ ओके पर प्रसारित एकता कपूर के धारावाहिक 'अजीब दास्तां है ये' में सोनाली ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया जिसका पति खराब है और जेल चला जाता है।

फिर भी सोनाली अपने पति और उसके परिवार के लिए काफी त्याग करती है। लेकिन बाद में वह ऐसे इंसान से प्यार कर बैठती है जो उसका सम्मान करता है।

बताया जा रहा है कि यह सीरियल अब जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है। धारावाहिक का अंतिम एपीसोड 6 मार्च को प्रसारित होगा। इसके स्थान पर 'ड्रीम गर्ल' नाम का नया धारावाहिक शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें