कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन आठ का ग्रैंड फिनाले शनिवार को हुआ, जिसमें विजेता की ट्रॉफी जीती गौतम गुलाटी ने।
शनिवार सुबह ही डिंपी महाजन और अली कुली मिर्जा फिनाले की रेस से बाहर हो गए थे। गौतम गुलाटी को सबसे ज्यादा वोट मिलने के चलते बिग बॉस 8 का विनर घोषित कर दिया गया और दूसरे नंबर पर करिश्मा तन्ना रहीं। प्रीतम को तीसरे पायदान पर रखा गया।
गौतम गुलाटी इस सीजन में सबसे पॉपुलर प्रतियोगी रहे। शो के होस्ट सलमान पर भी गौतम के प्रति नरमी दिखाने के इल्जाम लगे। विनर की घोषणा करने के लिए अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, मलाइका अरोड़ा खान और शो की होस्ट फराह खान घर में पहुंची थीं।
मलाइका ने शो में चार चांद लगाने के लिए अपना तड़कता-भड़कता आइटम पेश किया। विनर की घोषणा सोनाक्षी ने की। गौतम इस सीजन के पहले हफ्ते से ही लोगों की पसंद बनकर उभरे थे।
शर्टलेस होकर डांस करना, डायंड्रा के साथ रोमांस, करिश्मा तन्ना के साथ उनका झगड़ा इन सबके चलते वह चर्चा में रहे।