गुम है किसी के प्यार में टीवी का जाना माना शो है। इस शो को अभी तक दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। सिरीयल जब से शुरू हुआ है, तभी से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। वहीं, शो को लगभग ढाई साल से भी ज्यादा का समय बिता चुकी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा(पाखी) ने सीरियल से विदा ले ली है। वहीं, हाल ही में शो की कहानी में भी थोड़ा बदलाव किया गया है ताकि पाखी के किरदार को आसानी से खत्म किया जा सके। हाल ही में एक्ट्रेस ने भी अपने इस किरदार से विदाई लेने को लेकर बात की है।
ऐश्वर्या बोलीं- शो ने सब कुछ दिया
दरअसल, ऐश्वर्या ने शो से अपने किरदार के समाप्त होने की खबर पर मुहर लगा दी है। एक्ट्रेस ने कहा कि सभी अच्छी चीजों की तरह शो के साथ मेरा जुड़ाव भी खत्म हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मैं शो गुम है किसी के प्यार में की कर्जदार हूं, क्योंकि इस शो ने मुझे वो सब कुछ दिया है जो मैंने कभी सोचा भी नहीं था। मुझे ऐसा लगता है कि अब मुझे नए चैलेंज के बारे में सोचना चाहिए, उन्हें एक्सप्लोर करना चाहिए। मुझे इस शो को करते हुए लगभग ढाई साल का समय हो गया है और इस शो को छोड़कर जाना इतना आसान नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा कि एक अभिनेता को हमेशा ही कुछ नया करते रहना चाहिए।
Aryan Khan: आर्यन खान के डायरेक्शन में तैयार होगी वेब सीरीज 'स्टारडम', अनुभवी लेखकों संग शुरू हुआ काम
शो से हासिल हुई सफलता
एक्ट्रेस ने अपने शो में पाखी के किरदार को लेकर बात करते हुए कहा कि सीरियल में मेरा किरदार पॉजिटिव से निगेटिव पर गया है। आपको बता दें कि पॉजिटिव से नेगेटिव किरदार होने पर एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि शुरुआत में काफी बुरा लगा था, लेकिन बाद में मुझे खुद समझ आया कि यह एक प्रोसेस है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने इस शो के जरिए काफी सफलता हासिल की है। साथ ही उन्हें एक अच्छी पहचान भी मिली है।
Salman Khan: सलमान खान ने की ओटीटी पर सेंसरशिप की मांग, नहीं चाहते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखे ऐसी चीजें